Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद इसलिए नहीं करनी चाहिए एक्स पार्टनर के साथ दोस्ती, ये रहे बड़े कारण

आप ने इस बात को कई बार अपने दोस्तों, फ्रैंड्स ग्रुप में सुना होगा कि उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन ब्रेकअप के बाद वो दोनों एक अच्छे दोस्त बन गये हैं। लेकिन क्या ये वाकई में सच होता है ? ब्रेकअप के बाद ये कहना काफी मुश्किल होता है कि दो लोग जिन्होंने किसी ना किसी वजह से ब्रेकअप किया था, उनमें दोस्ती कैसे हो सकती है। कई सारे रीजन हैं, जो ये बताते हैं कि एक बार ब्रेकअप कर लिया तो दोस्ती करना क्यों सही नहीं होता है। इसमें आपका ही नुकसान होता है, आपकी ही तकलीफ बढ़ जाती है। आइये जानते हैं कि ब्रेकअप के बाद भी एक्स से दोस्ती आपके लिए क्यों सही नहीं है-

Relationship Tips: दोस्त बनकर भी आप को तकलीफ दे सकता है
आप जिससे पहले प्यार करते थे और किन्हीं वजहों से आप दोनों में रिश्ता खत्म हो गया है और आप फिर से उसी शख्स से दोस्ती कर रहे हैं तो ये आप के लिए बेहतर नहीं है। वो दोस्त बनकर भी आप को तकलीफ दे सकता है। जब वो आपका पार्टनर बनकर आपके साथ लॉयल नहीं रहा तो आप ये कैसे सोंच सकते हैं कि दोस्त बनकर दोस्ती निभाएगा।

Relationship Tips: आप तो दोस्त बने लेकिन उसने नया पार्टनर सर्च कर लिया
अगर उसे प्यार करती हैं, लेकिन उससे ब्रेकअप के बाद दोस्ती कर ली है तो आप उसके हर वो काम को देखेंगे जो वो आप के साथ एक कपल के दौर पर नहीं करता था, जिससे आपको ही तकलीफ होगी। अगर उसने दूसरा पार्टनर सर्च कर लिया है तो आपके लिए बेहतर है कि आप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें। खुद को वक्त दें। वक्त सब कुछ सही कर देता है।

Relationship Tips: खुद के लिए आपके पास वक्त नहीं होगा
एक्स के साथ दोस्ती करने से आपका इसमें भी नुकसान होगा कि आप चाह कर भी अपने लिए नया पार्टनर नहीं सर्च पाएंगी। जब आप उसके साथ होंगे भले ही एक दोस्त की तरह लेकिन आपको नया साथी मिलने में परेशानी होगी। ब्रेकअप के बाद आप अपने एक्स से दूरी बना लें और खुद को वक्त देते हुए नई शुरूआत करने की कोशिश करें ।

Relationship Tips: एक्स का नया पार्टनर आपको सही नहीं समझेगा
एक्स के साथ दोस्ती करने से आपका सबसे बड़ा नुकसान ये होगा कि आप फिर उसके साथ ही रहना पसंद करेंगे, एक पार्टनर के तौर पर ना सही दोस्त के तौर पर, लेकिन ये आपके लिए तब तकलीफदेह होता जाएगा जब वो आपको नया पार्टनर सर्च करके आपको दोस्त की तरह इन्ट्रड्यूस करवाएगा। इसलिए बेहतर है कि एक्स पार्टनर से दूरी बनाकर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
