Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
जानें मर्दों के ऐसे कौन से राज हैं जिन्हें वो अपनी पार्टनर से भी शेयर नहीं करते हैं
पुरुषों के जीवन को जितना सरल माना जाता है, असल में उनका जीवन उतना आसान होता नहीं है। उनके व्यक्तित्व और निजी ज़िन्दगी में भी कई परतें होती हैं जिनके नीचे उनके इमोशन्स और इच्छाएं दबी हुई होती हैं। पुरुष भी कई बार रहस्यमयी हो सकते हैं और कई बातों को छुपा कर रख सकते हैं। पुरुषों के व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी ऐसी ही कुछ अनकही बातें हम आज आपके लिए लेकर आये हैं जिसकी सहायता से आप अपने पार्टनर को और अच्छी तरह समझ पाएंगी।

उन्हें भी होती है सहारे की ज़रूरत
हर इंसान को अपनों से इमोशनल सपोर्ट की ज़रूरत होती है। हालांकि पुरुष इस ज़रूरत को साफ़ शब्दों में बयां नहीं करते हैं। पर उनकी भी इच्छा होती है कि उन्हें कोई प्यार करे, अच्छे और बुरे वक्त में कोई हमेशा सहारा दे और कोई अपना उनको तनाव से बहार निकलने में मदद करे।

डर की भावना के होते हैं शिकार
यह एक प्रचलित धारणा है कि पुरुषों को अपने डर, दुःख या कमज़ोरियों को दूसरों के सामने नहीं दिखाना चाहिए, इससे वे कमज़ोर या कम कठोर दिखते हैं। ऐसी गलत सोच के कारण ही वे अपने डर को खुलकर बता नहीं पाते हैं। ये डर किसी को खोने, किसी असफलता, या किसी दूसरी चीज़ का भी हो सकता है। उनको परेशान देखकर एक पार्टनर होने के नाते यह आपकी ज़िम्मेदारी होनी चाहिए कि आप उनके डर के बारे में बिना किसी जजमेंट के उनसे बात करें।

नज़रों का खेल
अधिकतर पुरुष अपनी आस-पास की महिलाओं पर एक नज़र डालते ही हैं। वे महिलाओं की पर्सनालिटी और लुक्स का विश्लेषण करते हैं, और कई बार पसंद आने पर उनसे बात भी करना चाहते हैं। यह स्वाभाविक रूप से उनकी एक आदत होती है। हालांकि अपने पार्टनर के साथ होने पर वे दूसरी महिलाओं को नोटिस करने से बचते हैं।

दिक्कतों पर जाता है कम ध्यान
महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का छोटी छोटी समस्याओं पर कम ही ध्यान जाता है। वे रिश्तों के बीच हो रही छोटी मोटी समस्याओं पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं और बेपरवाह रहते है। कई बार यह रवैया उनके रिलेशनशिप को खुशहाल रखता है तो कई बार यही लापरवाही बड़े झगड़ों का कारण बन जाती है।



Click it and Unblock the Notifications