Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Emotional Cheating: वो संकेत जो बताते हैं कि पार्टनर कर रहा है ‘इमोशनल चीटिंग’
आप को इस बात को जानना होगा कि रिलेशनशिप में कई बार आपका पार्टनर आपके साथ इमोशनल धोखेबाजी भी करता है। जिसके चक्रव्यू में आप फंसी रह जाती हैं। ये धोखा हमेशा किसी के साथ अफेयर चलाना या फिर किसी फिर किसी दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध ही नहीं होते हैं। इस तरह के धोखेबाजी में आपका पार्टनर आपके साथ कई अन्य तरीकों से भी विश्वासघात करता है। हम यहां कुछ ऐसे संकेत आपको बता रहे हैं जिससे आप समझ सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको इमोशनली चीट कर रहा है।

Emotional Cheating: पार्टनर कुछ भी नहीं करता आपसे शेयर
अगर आपका पार्टनर आपके साथ कुछ भी शेयर नहीं करता है। यहां तक की अगर वो किसी के भेजे वॉट्सअप जोक्स पर भी हंस रहा है और आपके पूछने पर आनाकानी करता है। इन बातों को शायद आप गंभीरता से ना लेकर हल्के नें टाल देती हैं, लेकिन आप कहीं ना कहीं हर्ट भी होती हैं। आपको इस बात की गंभीरता के बारें मे जानना चाहिए। जब तक किसी भी रिलेशनशिप में विचारों और भावनाओं को शेयर नहीं किया जाता, तब वो रिलेशनशिप मजबूत नहीं हो सकता है।

Emotional Cheating: दूसरी महिलाओं के साथ करता है रोमांस
आप जानती हैं कि आपका पार्टनर दूसरों के साथ काफी जल्दी फ्री हो जाता है और रोमांटिक होने की कोशिश करता है, जिसे वो बाद में मजाक में कर रहा था कह कर आप से टाल देता है, तो इस बात पर आपको गौर जरूर करना चाहिए। मजाक में भी रोमांटिक होना सही नहीं है। हो सकता है कि वो आपसे उस वक्त बात को घूमा रहा हो लेकिन असलियत में आपके सीधेपन का वाकई में फायदा उठा रहा हो। इस पर ये आपके रिलेशनशिप के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

Emotional Cheating: आपसे अक्सर बोलता है झूठ
अगर आपका पार्टनर किसी के साथ बाहर घूमने गया है, लेकिन आपसे झूठ बोल रहा है, जब आपको को इस बारें में पता चले तो जो वजह वो बताए, वो सही ना लगे, तो इस बात पर आपको गौर जरूर करना चाहिए। आपका पार्टनर आपको बिना बताए ऐसे अपनी गर्ल फ्रैंड्स से मिलता हो, उनके साथ आउटिंग करता हो। आपको पता चलने पर वो आपको प्यार से समझा देता और आप समझ भी जाती हैं, तो आपको वो इमोशनल फूल पक्के तौर पर बना चुका है, और आप बन भी रही हैं।

Emotional Cheating: आपसे अक्सर बोलता है झूठ
आपका पार्टनर हमेशा आपकी तुलना दूसरे दोस्तों के साथ करता है, आपके कपड़े पहनने के ढंग, मेकअप करना, स्टाइल हर चीज पर वो दूसरे के साथ जरूर कंपेयर करें तो इस इशारे को आपको जरूर समझ लेना चाहिए कि वो आपको किस तरह से बेवकूफ बना रहा है। आपको चीट कर रहा है। उसे आप में कुछ अच्छा नहीं लगता है, बस वो किसी ना किसी मतलब से आपके साथ रिलेशनशिप में हैं।



Click it and Unblock the Notifications
