Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपके प्यार की नहीं है कद्र, पार्टनर की सिर्फ आपके पैसों पर है नजर
अगर आपकी लाइफ में पैसों की कोई कमी नहीं है या आपके पास एक बहुत ही बढ़िया नौकरी है तो आपके आस पास ऐसे लोगों की मौजूदगी की संभावना ज्यादा है जिन्हें आपके पैसों से मतलब है। कई बार ऐसे ही किसी शख्स को आप अपने दिल के करीब पाते हैं। आप इमोशनली उनसे जुड़ जाते हैं। आप उन्हें अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लेते हैं।

मगर समय बीतने के साथ आपको एहसास होता है कि ये शख्स आपके प्यार के लायक नहीं है और वो सिर्फ आपके पैसों से मतलब रखता है। उन संकेतों के बारे में बात करते हैं जो बताते हैं कि आपके पार्टनर को रिश्ते में कोई दिलचस्पी नहीं है और केवल आपके पैसों पर उसकी नजर है।

हमेशा पैसों का रोना
एक कपल के बीच में पैसों को लेकर चर्चा होना अच्छी बात है। मगर किसी भी चीज की अधिकता बुरी होती है। आपका पार्टनर हमेशा पैसों को लेकर आपके सामने रोता है और ये बताता है कि वो कितने कर्जे में डूबा हुआ है। वो ये सब बातें जानबूझकर करता है। पैसों की कमी को लेकर वो आपके सामने रोया भी है। जैसे ही आप उसके सामने मदद का प्रस्ताव रखते हैं वो बिल्कुल निश्चिंत हो जाता है।

शुरू में करता था खर्च
आपको शक न हो सके इस वजह से आपका पार्टनर शुरू खर्च करने में आगे रहता था। वो होटल, ट्रैवल, गिफ्ट आदि में खर्च करता था। इस तरह धीरे धीरे उसने आपका विश्वास जीत लिया। मगर समय बीतने के बाद अब उन्होंने इस तरह के खर्चे करने बंद कर दिए और अब चालाकी से ये सब काम आपके ऊपर आ गया है।

काम को लेकर खराब इमेज
भले ही आप अपने पार्टनर को कितना भी प्यार करते हों मगर उनसे जुड़े इन संकेतों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। अगर कामकाज को लेकर आपका पार्टनर लापरवाह रवैया अपनाता है और जिम्मेदारी उठाने से बचता है तो ये आगे चलकर आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस बात की संभावना बढ़ जाती है कि आपका साथी केवल अपने बैकअप के तौर पर आपको देखता है।

भविष्य की बात मगर पैसों के मामले में खड़े हाथ
आपका पार्टनर बड़ा घर, गाड़ी आदि खरीदने की बात करता है मगर इसे पाने के लिए वो मेहनत नहीं करता है। वो आपके साथ भविष्य के सुनहरे सपने देखते हैं लेकिन उसे पूरा करने में किसी भी तरह का योगदान नहीं करते हैं।

आपके पैसों के बारे में घंटों बातें करना
उन्हें अपने पैसों और खर्चों के बारे में बात करने में बहुत दिक्कत होती है। मगर वो आपके पैसों का मैनेजमेंट करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। आपको पैसे कहां खर्च करने चाहिए वो इस तरह की राय देने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इस तरह धीरे धीरे वो आपके पैसों पर अपना नियंत्रण बनाने लगते हैं।

आपकी जरूरत के समय बहाने
कपल हर मुमकिन कोशिश करते हैं कि वो अपने पार्टनर की मुसीबत के समय मदद कर सकें। मगर जब भी आपको जरूरत पड़ती है तब आपका पार्टनर बहाने बनाकर या फिर कोई इमोशनल कार्ड खेलकर निकल जाता है तो आपको इस स्थिति को जल्दी समझ जाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
