Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपका दिल रखने के लिए सेक्स के बाद फेक ऑर्गज़्म का नाटक तो नहीं करती आपकी पार्टनर
एक रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को संतुष्ट कर पाना एक बहुत बड़ी बात है। बदलते लाइफस्टाइल के कारण असंतोषजनक सेक्स आज ज्यादातर जोड़ों के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। सेक्स लाइफ में आ रहे उतार चढ़ाव को ठीक करने के बजाय लोग उसी के साथ जीना शुरू कर देते हैं और आगे चलकर जो उनके लिए बड़ी समस्या का कारण बन जाता है। सेक्स लाइफ में संतुष्टि का होना बहुत जरूरी है। मगर ज्यादातर पुरुष अपनी महिला पार्टनर की इस जरूरत को समझ नहीं पाते हैं। कई बार लव मेकिंग सेशन के दौरान आपकी पार्टनर आपसे संतुष्ट न होते हुए भी फेक ओर्गेज़म का नाटक करती हैं। इस संकेतों से जानें क्या आपकी पार्टनर भी ऐसा करती है?

नजरे मिलाने से बचना
झूठ या किसी गलत काम के बाद किसी की आँखों में देखकर बात कर पाना बहुत मुश्किल होता है। यदि लव मेकिंग के बाद आपकी पार्टनर आपसे आंखें मिलाने से कतरा रही है या फिर बात करते समय दूसरी चीजों की तरफ देख रही है तो इस फेक ओर्गेज़म की संभावना बढ़ जाती है।

बहुत ज्यादा जोश दिखाना
किसी भी चीज की अति बुरी होती है। यदि आपकी पार्टनर ओर्गेज़म के समय में कुछ ज्यादा ही उत्साहित नजर आ रही है तो आप समझ जाएं कि वो पूरी तरह से फेक है। चरमोत्कर्ष पर पहुंचना एक नेचुरल प्रक्रिया है।

असामान्य एक्सप्रेशन देना
जब कोई महिला चरमोत्कर्ष पर पहुंचती है तब उस दौरान उसके चेहरे पर अलग भाव होते हैं। उनके सांस लेने के पैटर्न में भी बदलाव आ जाता है। वहीं जब कोई महिला फेक ओर्गेज़म दिखाती है तब वो इन दोनों ही मामलों में काफी संतुलित रहती है।

अजीब मुस्कुराहट
आप अपनी पार्टनर को काफी बेहतर ढंग से समझते हैं और आप ये भी जानते हैं कि उसकी मुस्कान कब नॉर्मल है और कब अजीब। यदि सेक्स के बाद आपकी पार्टनर आपको अजीब तरह से मुस्कुराते हुए दिखती हैं तो समझ जाएं कि उन्होंने आपके सामने ओर्गेज़म का दिखावा किया है।

आपको निर्देश देना
अगर सेशन के दौरान आपका पार्टनर अचानक आपको निर्देश देने लगता है तो इसका मतलब है कि वो उस संतुष्टि के एहसास तक पहुंचना चाहती है मगर आपकी तरफ से प्रयास कम हो रहे हैं। ऐसे में वो इन सब से छुटकारा पाने के लिए फेक ओर्गेज़म का दिखावा करती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
