Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Relationship Tips: इन स्लीपिंग पोजिशन के साथ अपने बेडरूम रोमांस के स्पार्क को करें दोगुना
जब आप अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमते हैं तो वहां पर आपके प्यार जताने का तरीका दूसरा होता है। दोस्तों या परिवार के संग अपने पार्टनर के साथ रिलेशन एक रॉयल लुक के साथ होता है। लेकिन जब आप अपने पार्टनर के साथ बेड पर होते हैं, तो उस प्यार का तरीका बिल्कुल ही अलग हो जाता है। ये जरूरी नहीं हैं कि जब आप अपने पार्टनर के साथ बेड पर हो तो फिजिकल रिलेशन ही बनाएं। कई बार सिर्फ लेटकर भी प्यार को दिखाया जा सकता है। महसूस कराया जा सकता है। इस प्यार में अलग ही रूमानियत होती है, जिसे आप और आपका पार्टनर दोनों ही फील करेंगे। बेड पर कपल की नींद की पोजीशन से भी अपने पार्टनर के साथ इंटिमेट हो सकता है। क्योंकि इन पोजिशन का असर आप दोनों के रिश्ते पर पड़ता है, जो वक्त के साथ और गहरा होता जाता है-
कई बार ऐसा आपके साथ हुआ होगा कि आप और आपका पार्टनर ऐसे स्लीपिंग पोजिशन में सो गए हों, जिससे प्यार में कमी महसूस होने लगी हो, फिर आप को समझ में नहीं आता है कि कमी कहां हो रही है।
यहां पर कुछ खास कपल स्लीपिंग पोजीशन के बारें में आपका बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने पार्टनर के साथ प्यार के रिश्तें में और मजबूत गांठ बांध लेंगे।

Relationship Tips: स्पून पोजिशन
ये सबसे कॉमन पोजीशन है जो हर कपल इंटिमेसी के दौरान अपनाता है। इस पोजिशन में दोनों पार्टनर एक ही डायरेक्शन में चेहरा करके एक साथ सोतें हैं। इस पोजीशन के साथ लेटने में दोनों ही लव बर्ड्स को सुरक्षा का अहसास होता है। एक दूसरे की सांसे महसूस करते हुए धड़कन महसूस करते हैं।

Relationship Tips: बैक टू बैक टचिंग
इस स्लीपिंग पोजीशन को बैक किसिंग भी कहा जाता है। इस पोजिशन में आप अपने पार्टनर के साथ एक दूसरे के मुंह की तरफ लेटते हैं। इस पोजिशन में आप एक दूसरे को देख सकते हैं, टच कर सकते हैं। थोड़ी शरारत कर सकते हैं। इस पोजिशन को वे कपल अपनाते हैं, जो एक दूसरे को देखे बिना नहीं रह सकते।

Relationship Tips: क्रैडल पोजीशन
इस पोजीशन में आप अपने पार्टनर को बेड पर लेटने में आराम देते हैं। आप अपने पार्टनर के पीछ लेटकर अपना हाथ भी उस पर रख सकते हैं। आप इस दौरान अपने पार्टनर के साथ मस्ती भी कर सकते हैं। अगर मूड बन गया तो बस करीब होकर इंटिमेट हो जाएं।

Relationship Tips:स्टारफिश पोजीशन
इस स्टारफिश पोजीशन में आपका पार्टनर या फिर आप स्टारफिश की तरह सोते है। कहने का मतलब है कि एक पार्टनर बेड पर काफी स्पेस घेर कर सोता है, तो दूसरा कम जगह में सो जाता है। लेकिन दोनों ही सुबह फ्रेश महसूस करके हुए उठते हैं।

Relationship Tips: टू फेस टचिंग पोजीशन
फेस टू फेस टचिंग पोजीशन में आप अपने पार्टनर के सामने मुंह करके सोते हैं। ये पोजीशन बताती है कि कपल एक दूसरे के साथ शिद्दत के साथ प्यार में डूबे रहते हैं। अपने रिलेशन से खुश हैं।



Click it and Unblock the Notifications
