Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Relationship Tips: ऐसी फितरत वाले चुरा लेते हैं दूसरे के पार्टनर, दोस्त बनकर पीठ पर घोंपते हैं चाकू

आपने अक्सर फिल्मों और टीवी सीरियल्स में देखा होगा कि दो लोगो के बीच में एक तीसरे शख्स के आने का बाद प्यार भरे दिल को एक पार्टनर तोड़ देता है और उस तीसरे के साथ रिलेशनशिप कायम कर लेता है। ऐसा रियल लाइफ में भी होता है। अगर किसी का किसी पर दिल आ जाता है तो ऐसा इंसान कपल के बीच में फूट डालकर उनके रिश्ता खत्म कर देता है और जिसके प्यार को पाने के लिए उसने ऐसा किया था, उसके करीब आने लग जाता है और रिलेशनशिप बना लेता है। लेकिन अगर आपके सामने भी ऐसा कुछ होता है तो आप अपने रिश्ते को उस शख्स से कैसे बचा पाएंगे जो आपके पार्टनर को आपसे चुराना चाहता है। इसका खुलासा एक रिसर्च में भी हुआ है। यहां पर हम ऐसे ही लोगों के बारें में आपको बताने जा रहे हैं, जिससे आप उन लोगों से थोड़ा सतर्क हो जाएं जो इस तरह की फितरत वाले होते हैं। कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि आपका बेस्ट फ्रेंड ही आपका दुश्मन हो जाता है और आपसे आपके प्यार को छीन लेता है। कई ऐसी भी न्यूज समाचार पत्रों में पढ़ने को मिलती है कि एक बहन ही दूसरी बहन के पार्टनर को पसंद करने लग जाती है और उसको अपनी तरफ अट्रैक्ट करके अपना बना लेती है। यहां पर हम कुछ सुझाव भी देंगे जिससे आप अपने रिश्ते में मजबूती लाएं, जिससे कोई तीसरा आप दोनों के बीच ना आ सके-

इस तरह की फितरत वाले चुरा लेते हैं दूसरे के पार्टनर
ऐसी औरतें या लड़कियां जिसका अपना रिलेशनशिप अच्छे से नहीं चला होता है, वो दूसरे के पार्टनर की तरफ अट्रैक्ट होने लग जाती हैं, जिन कपल की लाइफ अच्छे से जा रही होती है। इस तरह की लड़कियां या महिलाएं इस बात को बर्दाश्त नहीं करती हैं और दूसरे के पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर देती हैं। ऐसी औरतें ज्यादातर डिप्रेशन, एंग्जायटी, दूसरों से जलन रखने वाली, या बहुत ही ज्यादा ओपन माइंडेड होती हैं।

इस तरह की फितरत वाले चुरा लेते हैं दूसरे के पार्टनर
एक रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों में आत्मविश्वास नहीं होता है या इसकी कमी होती है, इस तरह के लोग अपने अंदर की इच्छाइयों को ना देख अपने आपको दूसरे से कमतर समझते हैं। उनको लगता है कि अगर वो खुश नहीं है तो दूसरे भी खुश नहीं हो सकते हैं। इसलिए वो दूसरे को रिश्तों को तोड़ने की कोशिश करते हैं। कपल्स के बीच गलतफहमियां पैदा करते हैं। उनके बीच दरार डालते हैं जिससे दोनों का रिश्ता टूट जाए। रिश्ता टूटने के बाद वो अपनी पसंद का भरोसा जीतने की कोशिश करते हैं, उनको झूठा हौंसला देते हैं, और इस तरह से दिखाते ही उसने बेहतर किया की रिश्ता तोड़ लिया। फिर वो उससे रिश्ता कायम कर लेते हैं।

इस तरह की फितरत वाले चुरा लेते हैं दूसरे के पार्टनर
जो शख्स धोखेबाज़ होता है, किसी का सगा नहीं होता है, यहां तक की अपने सगे-संबधियों का भी नहीं। ऐसे लोगों से बच कर रहें, क्योंकि ऐसे लोग दूसरे के रिलेशनशिप को तोड़ने में माहिर होते हैं। उनको किसी की अच्छी-खुशहाल लाइफ पसंद नहीं होती है।

इस तरह की फितरत वाले चुरा लेते हैं दूसरे के पार्टनर
जलनखोर लोग हमेशा दूसरे से जलन करते हैं, जलन करने वाला कोई भी हो सकता है, आपका दोस्त, भाई या बहन भी हो सकती है। उनको इस बात से जलन होती है कि उसका दोस्त, भाई, बहन अपने रिलेशन में कैसे खुश है। अगर आपका पार्टनर अमीर है या फिर देखने में स्मार्ट या हैंडसम है तो इससे भी जलन होगी कि उसके भाई, दोस्त या बहन को उससे बेहतर कैसे मिल गया। ऐसे लोग रिश्ता तोड़ने में लग जाते हैं।
Reference- https://www.tandfonline.com



Click it and Unblock the Notifications
