Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानें ब्रेकअप के बाद लड़कियां किन कामों में हो जाती हैं बिजी
रिलेशनशिप में आने का ही मतलब होता है कि दो लोग एक दूसरे को करीब से जान सकें। मगर ऐसा जरूरी नहीं है कि हर रिश्ता एक लंबा सफर तय कर सके और शादी जैसे पवित्र बंधन की दहलीज तक पहुंचे। कुछ मामलों में ये साथ आधे रास्ते में ही छूट जाता है। जब साथी आपकी कम्पैटिबिलिटी का नहीं मिल पाता है तो उस रिलेशनशिप से बाहर निकल जाना ही एकमात्र विकल्प बचता है।

मगर साथ में एक अच्छा समय बिताने के बाद पार्टनर से अलग होना काफी दुखद होता है। ब्रेकअप करने के बाद सबसे मुश्किल दौर उस रिश्ते से उबरने का होता है। कई मौकों पर देखा गया है कि ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने में लड़कियों को लड़कों से ज्यादा समय लगता है। आज जानते हैं कि आखिर ब्रेकअप के बाद लड़कियां क्या करना पसंद करती हैं।

जासूसी
भले ही लड़कियां ब्रेकअप करके रिश्ते से बाहर निकलना चाहती हों लेकिन वो इस बात की जानकारी रखना चाहती हैं कि आखिर उनका पार्टनर किसके साथ रिलेशनशिप में है। इतना ही नहीं, वो अपने दोस्तों और कॉमन फ्रेंड्स की मदद से उस लड़की के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी रहती हैं।

ब्लॉक और अनब्लॉक
सोशल मीडिया साइट्स पर जाकर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को ब्लॉक करती हैं फिर कुछ समय बाद अनब्लॉक करती हैं और देखती हैं कि उनके जीवन में क्या चल रहा है। लड़कियां ये जानना चाहती हैं कि ब्रेकअप के बाद उनके बॉयफ्रेंड की प्रतिक्रिया क्या है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव
आमतौर पर देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद लड़कियां सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो जाती हैं। दरअसल वो अपने एक्स पार्टनर को दिखाना चाहती हैं कि वो दोबारा सिंगल होकर कितनी खुश हैं।

शॉपिंग का सहारा
कई लड़कियां अपने रिश्ते के टूट जाने के गम से बाहर निकलने के लिए शॉपिंग की मदद लेती हैं। वो अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए ऐसा करती हैं।

पार्टी और फ्लर्टिंग
कई लड़कियां पार्टियों में जाना शुरू कर देती हैं ताकि वहां वो नए लोगों के सम्पर्क में आ सकें। वो नए नए लोगों से मिलना तथा फ़्लर्ट करना शुरू करती हैं। कई लड़कियां ये सब अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जेलस फील कराने के लिए करती हैं।

दोस्तों का सहारा
कुछ रिलेशनशिप ऐसे भी होते हैं जहां रिश्ते के टूट जाने का दर्द पूरी तरह से खत्म नहीं पाता है। रिलेशनशिप में बिताए अच्छे पलों को याद करके लड़कियां काफी भावुक रहती हैं। ऐसी स्थति में वो अपने दिल और दिमाग में चल रही उथल पुथल को शांत करने के लिए अपने करीबी दोस्तों की मदद लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
