Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
आपका बॉयफ्रेंड भी दूसरी लड़कियों से हो जाता है ओवरफ्रेंडली और करता है फ़्लर्ट तो ऐसे करें हैंडल
हम सभी जीवन में कभी ना कभी फ़्लर्ट करते है या उस स्थिति में खुद को पाते हैं जब हमसे कोई फ़्लर्ट कर रहा हो। लेकिन फ्लर्टिंग तब दिक्कत का कारण बन जाती है जब आपका पार्टनर आपके साथ रिलेशनशिप में रहने के बावजूद दूसरों के साथ फ्लर्टिंग करें। आपके बॉयफ्रेंड का फ़्लर्टी होना आपके रिश्ते को कमज़ोर बनाता है और इनसिक्योरिटी एवं निराशा को बढ़ाता है। ऐसे केसों में अधिकतर रिलेशनशिप का अंत ही आखिरी उपाय बन जाता है। यदि आप भी खुद को ऐसी ही परिस्थिति में पा रहे हैं जिसमें आपका बॉयफ्रेंड अन्य लड़कियों से फ्लर्टिंग करते या एक्स्ट्रा फ्रेंडली नज़र आता है, तो ऐसे समय में आपको क्रोधित और निराश होने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए। नीचे दिए गए कुछ टिप्स आपको अपने फ्लर्टी बॉयफ्रेंड को संभालने में मदद करेंगे।

ना करें जल्दबाज़ी
आप यदि क्रोध में या जल्दबाज़ी में कोई फैसला लेंगे तो वो आपके रिश्ते को खत्म कर सकता है। फ्लर्ट करने के पीछे कई कारण हो सकते है और फ्लर्ट करने का यह अर्थ नहीं कि आपका पार्टनर दूसरों के प्रति शारीरिक रूप से भी आकर्षित हो। आपको समय देकर उनके दूसरों के साथ फ्लर्टिंग करने के पीछे के कारणों को समझना होगा। कई बार इसका कारण महज़ आत्मविश्वास हासिल करना या मनोरंजन पाना भी हो सकता है। ऐसे में पहले कारणों को जानें और फिर उनके अनुसार अपने पार्टनर के साथ बातचीत करें।

बातचीत से हो सकता है बहुत सी समस्याओं का अंत
सही प्रकार से एवं नियमित रूप से की गयी बातचीत आपके रिश्ते को स्वस्थ बनाये रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पब्लिक में किसी बहस या लड़ाई में लिप्त होने के बजाए पर्सनल में अपने पार्टनर के फ्लर्टी व्यवहार के बारे में उनसे बात करना ज्यादा अच्छा उपाय है। इस बातचीत के दौरान आपको अपने बॉयफ्रेंड पर कोई आरोप नहीं लगाना है बल्कि सहज स्वर में उनके इस व्यवहार के पीछे का कारण और इसे कम करने के तरीकों पर खुलकर बात करनी है।

रखें भरोसा
यदि आपका बॉयफ्रेंड अपनी फ्लर्टिंग की आदतों को सुधारने के प्रयास में लगा हुआ है तो उनपर और उनके प्रयासों पर भरोसा रखने की ज़रूरत है। वे एक ही दिन में फ्लर्टिंग बंद नहीं कर सकते, उनको अपने व्यवहार में बदलाव लाने के लिए जितना समय चाहिए वो आपको देना चाहिए और उस दौरान आपको उनपर भरोसा भी रखना चाहिए।

सचेत रहें
हालांकि आंख मूंदकर विश्वास करना भी आपको परेशानी में डाल सकता है। आपको विशवास और जागरूकता के बीच का संतुलन तलाशना होगा। ना ही बहुत अधिक शक़ करें ना ही बहुत अधिक विश्वास। पब्लिक में अपने बॉयफ्रेंड के व्यवहार पर नज़र रखें और उनके प्रति सचेत रहें। और सही समय आने पर ही सहज होकर इसके बारें में बातचीत करें।



Click it and Unblock the Notifications
