Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
मॉडर्न लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए आप अपना सकते हैं ये ओल्ड स्कूल डेटिंग टिप्स
रिलेशनशिप में आने के लिए आजकल के नौजवान काफी जल्दबाजी दिखाते हैं। मगर ऐसा जरुरी नहीं है कि सभी को सफलता भी मिल सके। अपनी पसंद की लड़की को अपने दिल की बात कहना आसान नहीं है। डेटिंग के दौरान लड़के तरह तरह के महंगे गिफ्ट्स देकर उन्हें इम्प्रेस करने का प्रयास करते हैं। मगर ऐसा जरुरी नहीं है कि सभी लड़कियों को इस तरह के गिफ्ट्स पसंद आ जाए। ऐसी स्थिति में ये लेख आपके काम आ सकता है। अगर आप किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं और उनसे अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो इज़हार करने के ये पुराने तरीके आपके काम आ सकते हैं।

रेस्टोरेंट की जगह ट्राई करें स्ट्रीट फ़ूड
आप अपनी डेट के साथ कुछ अलग फील करना चाहते हैं तो किसी स्टाइलिश और महंगे रेस्टोरेंट जाने के बजाय उनके साथ स्ट्रीट फ़ूड की डेट के लिए जाएं। लड़कियों को छोटी छोटी चीजें बहुत पसंद आती हैं। शायद ही कोई लड़की होगी जो चाट, पकौड़े, गोल-गप्पे, आइसक्रीम को मना करे। आप दिखावे के लिए रेस्टोरेंट में ना जाएं बल्कि दोनों एक मजेदार समय बिताने के लिए किसी चटोरी गली का रुख करें।

हाथ से लिखे खत, होते हैं दिल के करीब
मौजूदा समय में कई सारे डेटिंग ऐप्स मौजूद हैं। वहां अपने क्रश को इम्प्रेस करने के कई तरीके मिल जाएंगे। मगर यदि आप दिल से उन्हें अपना बनाना चाहते हैं तो डिजिटल संदेश भेजने के बजाय उन्हें अपने हाथ से लिखा हुआ कार्ड या खत भेजें। लड़कियों को पार्टनर द्वारा किया इस तरह का प्रयास अच्छा लगता है। साथ ही उन्हें स्पेशल भी फील होता है।

दोस्तों को न भूलें
यहां हम आपके नहीं, बल्कि आपकी गर्लफ्रेंड के दोस्तों की बात कर रहे हैं। सिर्फ पुराने समय में ही नहीं, आज के टाइम में भी लड़कियां अपने दोस्तों को सारी बातें बताती हैं और उनकी सलाह के अनुसार अपना फैसला भी ले लेती हैं। आपके लिए ये जरुरी है कि आप हंसी-मजाक में भी उनके दोस्तों को लेकर कमेंट न करें। आप चाहें तो उनके दोस्तों के साथ घुल-मिलकर उनका विश्वास जीत सकते हैं।

गानों से पहुंचाएं दिल की बात
पुराने जमाने की फिल्मों में आपको हीरो-हीरोइन एक दूसरे को गाना डेडीकेट करते हुए दिखे होंगे और इसमें कोई शक नहीं है कि लड़का हो या लड़की इस तरह गाना या कोई शायरी उनके लिए समर्पित किया जाना, उन्हें खूब भाता है। आप चाहें तो लड़की के फेवरेट सिंगर का ही गीत उन्हें डेडीकेट कार सकते हैं। अगर आप गाने का शौक रखते हैं तो क्यों ना अपनी आवाज में उसकी रिकॉर्डिंग ही उन्हें भिजवा दें।

शारीरिक संबंध के लिए न दिखाएं जल्दबाजी
अगर आप उनसे सच्चा प्रेम करते हैं और ये बात अपनी गर्लफ्रेंड को जताना चाहते हैं तो हर चीज के लिए समय दें। आप न तो उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करें और न ही इस मामले में जल्दबाजी दिखाएं। आप उनके नजदीक आने के लिए समय लें और वक्त आने पर सहमति के साथ आगे बढ़ें।



Click it and Unblock the Notifications