Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Relationship Tips: प्यार में रिजेक्शन का दर्द नहीं भुला पा रहें तो ये 5 प्रैक्टिकल तरीके आज़माएं

आप किसी को प्यार करते हैं, लेकिन उसने आपके प्यार को स्वीकार नहीं किया, उसके अस्वीकार के बाद आप दुख के समन्दर में डूबने लग जाते हैं। ये सच है कि प्यार में हुए रिजेक्शन में तकलीफ होती है। लेकिन क्या इस रिजेक्शन को लेकर आप यूं ही अपनी लाइफ को खराब करते रहेंगे। आप अपने दुख के साथ नहीं जी सकते है, जिंदगी बहुत बड़ी है और आपको खुद के लिए बहुत सारे काम करने है। आप इस रिजेक्शन को भूलने की कोशिश करें, अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपकी जिंदगी सूखे पत्ते की तरह रह जाएगी। इसलिए हम यहां पर आपको रिजेक्शन के दुख से उभरने के कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप अपने टूटे दिल को दोबारा से जोड़ कर अपनी लाइफ में खुद के लिए काम करना शुरू कर दें। लाइफ रिजेक्शन से कहीं ज्यादा जरूरी है, साथ ही आपके प्रिय लोगों को आपकी जरूरत है, जो आप को इस हाल में नहीं देखना चाहते हैं-

प्यार में मिले रिजेक्शन का दर्द इन तरीकों से भुलाएं- निगेटिविटी के दलदल में ना फंसे
माना की आप उसे बहुत ज्यादा चाहते थे, लेकिन उसने आपके स्वीकार नहीं किया और आगे बढ़ गया, तो आप भी इसी तर से सोंचे ना। आप इस बारे में पॉजिटिव तरीके से सोंचे कि हो सकता है आगे आने वाली लाइफ में आपको उससे अच्छा इंसान मिल जाए जो आपको चाहे, आपकी इज्जत करें। देखिये प्यार हमेशा उससे करना सही होता है जो आपको चाहता है, ना कि जिसे आप चाहते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस तरह से आप ऐसे शख्स की हमेशा इज्जत करते हैं, साथ ही वो इंसान आपको बहुत चाहता है। इसलिए इस बात को लेकर आगे बढ़ें।

प्यार में मिले रिजेक्शन का दर्द इन तरीकों से भुलाएं- वक्त का मरहम
दिल टूटने पर भी उतनी ही तकलीफ होती है, जितनी बॉडी पेन में होती है, ये बात एक रिसर्च बताती है। इसलिए दिल के टूटने के दर्द को भी कम होने में थोड़ा सा वक्त लगता है। जिस तरह से आप किसी चोट को सही होने में वक्त देते हैं वैसे ही अपने दिल को भी दें, जो वक्त की दवा लग-लग कर सही हो जाता है।

प्यार में मिले रिजेक्शन का दर्द इन तरीकों से भुलाएं- खुद को प्रायॉरिटी दें, बिजी रहें
दुख को कम करने का एक तरीका ये है कि आप खुद को इतना व्यस्त कर लें कि आप को कुछ भी सोंचने का वक्त ना मिले। जब इंसान अलग-अलग चीजों में अपने आप को बिजी कर लेता है तो उसे अपने दुख को मनाने का वक्त नहीं मिल पाता है। वो अपनी प्रायॉरिटीज और अपने कामों को अहमियत देने लग जाता है। इसलिए आप जितना हो सके अपने आप को बिजी करने की कोशिश करें।

प्यार में मिले रिजेक्शन का दर्द इन तरीकों से भुलाएं- सैड सॉन्ग सुनना बंद करें
ये अक्सर देखा जाता है कि जब किसी का दिल टूटता है तो वो दुख भरे गाने सुनना शुरू कर देता है, लेकिन सैड सॉग आपको आपके गम से बाहर निकलने नहीं देंगे। इसके साथ ही ये भी हो सकता है कि आप प्यार को खराब मानने लग जाएं, क्योंकि ये दिल तोड़ देता है। लेकिन आपको इस बात पर भी यकीन होना चाहिए कि प्यार दिल को जोड़ता भी है। रिजेक्शन मिले दिल टूटने की तकलीफ में आप खुद को निगेटिव थिंकिंग के दलदल में फंसाए। बल्कि उल्टा आप अच्छी दिल को सुकून देने वाली रोमांटिक फिल्मे देखें। अगर रोमांटिक फिल्में नहीं देखनी तो कॉमेडी, थ्रिलर फिल्में देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर कोई अच्छी सीरीज देख सकते हैं। आप उनमें बिजी रहें, जिससे अपने दर्द को भूल सके।

प्यार में मिले रिजेक्शन का दर्द इन तरीकों से भुलाएं- परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं
आप अपने दर्द को अपने दोस्तों के साथ बांट सकते हैं., बांटने से दुख कम होता है। इसके साथ ही आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं, उनके साथ मूवी प्लान करें। मन पसंद प्लेस पर जाएं। उनके साथ वक्त बिताएं। जितना हो सके आप अपने दोस्तों, परिवार के साथ वक्त बिताएं इससे आपके दुख में जल्द राहत मिलेगी। आप इस बारें में सोंचे कि एक ने रिजेक्ट कर दिया को क्या हो गया, आपका परिवार, आपके दोस्त आपको कितना चाहते हैं, जो आपको कभी रिजेक्ट नहीं करेंगे। आप उनके मिले प्यार को देख अपने रिजेक्शन के दर्द को भूलने की कोशिश में लग जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
