Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Relationship Tips: इन संकेतों से समझे कि पार्टनर आपके साथ कमिटमेंट नहीं करना चाहता
ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि वो किसी के साथ डेट कर रहे होते हैं लेकिन आपको उसकी बातों पर यकीन नहीं हो रहा होता कि वो आपके साथ शादी करने के लिए तैयार है। वो यकीन इसलिए नहीं हो पा रहा है, कि उसके कुछ कामों की वजह से आप उस पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं, जो आप पिछले कुछ वक्त से देख रही हैं। आप भी इसी कशमकश में रहती हैं कि क्या ऐसे शख्स के साथ अपनी लाइफ की फ्यूचर प्लानिंग करनी चाहिए या नहीं, वो आपके साथ लॉयल है या नहीं, भविष्य में कहीं आपका पार्टनर इस तरह की हरकतें तो नहीं करेंगा, और भी बहुत सारे सवाल आपके मन में आते रहते हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो आप जान लें कि आपके साथ आपका पार्टनर 'बेंच्ड' कर रहा है। इसका मतलब होता है कि आपका पार्टनर आपके साथ कमिटमेंट करने से घबरा रहा है, वो आपके साथ फ्यूचर प्लानिंग नहीं करना चाहता है।

यहां पर हम कुछ हरकतें आपको बता रहें हैं जो अक्सर कमिटमेंट ना करने वाले पार्टनर करते हैं-

Relationship Tips: असलियत को छुपाते हैं
आपने इस बात पर क्या ध्यान दिया है कि वो लास्ट मोमेंट पर आपको कॉल करता है वो कहीं जानें या घूमने की प्लनिंग बताता है और आपको साथ चलने को कहता है। ये हो सकता है कि उसने घूमने की प्लानिंग किसी और के साथ बनाई हो, लेकिन प्लान में बदलाव के कारण उसे मजबूरन आपको बुलाना पड़ा। ऐसे लोग उल्लू बनाने में नंबर वन होते हैं, असलियत को छुपाते हैं।

Relationship Tips: उसके मूड में बदलाव होते रहते हैं
पार्टनर के बिहेवियर में बदलाव होता रहता है। कभी तो आपको ऐसा फील होगा कि वो आपके बहुत प्यार करते हैं तो अचानक से लगेगा कि वो आपको इग्नोर कर रहा है। उसके मूड में बदलाव होते रहते हैं। ये एक संकेत है जिसे आप अनदेखा ना करें।

Relationship Tips: बहुत कुछ सीक्रेट रखा है
आपका पार्टनर आपके साथ अपनी जरूरी बातें शेयर नहीं करता है, कई सारी चीजे हैं जिसके बारें में उसने नहीं बताई है, उसने बहुत कुछ सीक्रेट रखा है, आपके बार बार पूछने पर भी वो बहाना कर देता है। साथ ही वो आपके साथ कोई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता है, यहां तक की दोस्तों से भी छुपाकर रखा हुआ है तो समझ लें ये आपके लिए रेड फ्लैग हैं इस रिश्ते से निकलने का।

Relationship Tips: आप उसको लेकर काफी भ्रम में रहती है
कभी आप ये सोंचती है कि रिश्ते को खत्म कर दें तो कभी विचार आते है आप उसे बहुत चाहती हैं और ऐसा नहीं कर सकती हैं। लेकिन जब आप रिश्ता खत्म करने की बात करती हैं तो वो आपको इसे तोड़ने के लिए मना करता है, रिक्वेस्ट करता है, लेकिन वो आपके साथ लाइफ नहीं बिताना चाहता है, कमिट नहीं होना चाहता है, ऐसे में आपको उसकी बात अनसुना कर देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
