Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
Valentine's Day: बेस्टफ्रेंड से हुआ है इश्क तो घबराएं नहीं इस तरह करें प्यार का इज़हार
आप सभी की लाइफ में एक बेस्टफ्रेंड जरूर होता है। अगर वो फीमेल फ्रेंड है तो वो बात और खास हो जाती है। लेकिन अगर आपको अपनी फीमेल बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो जाए तो आप क्या करेंगे। आपके मन में इस बात का डर रहता है कि कहीं आपकी दोस्ती में दरार ना आ जाए। आप इसी कशमकश में रहते हैं कि अपनी बेस्ट फ्रेंड को प्रपोज कैसे किया जाए या ना किया जाए, जिससे आपकी दोस्ती भी बनी रहे और अगर उसने मना कर दिया है तो आगे भी दोस्ती कैसी बनी रहे। चलिये जानते हैं कि आप अपने बेस्ट फ्रेंड को कैसे प्यार का इजहार कर सकते हैं-

Relationship Tips: अपनी फीलिंग्स को काबू रखें
अगर आपको अपनी दोस्त से प्यार हो जाए तब अपनी भावनाएं थोड़ी दबा कर रखें। जब आप अपनी दोस्त के प्यार में है, तब आप का व्यवहार बदलने लगता है। आपके बातचीत के तरीके में चेंजेस हो जाते हैं। आप उस शख्स की ज्यादा परवाह करने लगते हैं। इसलिए आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

Relationship Tips: इजहार से पहले इंप्रेस करें
अगर आप अपनी दोस्त को अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो सबसे पहले उसको इंप्रेस करना सीखें। इसके लिए सबसे ज्यादा जरुरी है कि आप उसे अपने प्रभाव में लें। उसे ऐसा लगे कि बस आप ही उसके लिए हैं। अगर आप उसकी लाइफ में नहीं होंगे तो उसकी लाइफ शून्य हो जाएगी। इसलिए अपने दोस्त को इंप्रेस करना काफी ज्यादा जरूरी है।

Relationship Tips: बिना परेशान हुए करें दिल की बात
आप अपने बेस्ट फ्रेंड के बारें में जानते हैं, उसका व्यवहार भी जानते हैं, कि कब खुश होती है, किस तरह से कामों से वो खुश रहती है, कब नाराज होती है। इन सारी बातों को ध्यान में रखकर ही उसे बिना डरे अपनी मोहब्बत का इजहार करें। और उसे इस बात का पहले ही हिंट दे दें कि अगर उसने आपके प्यार को स्वीकार नहीं भी किया है तो आपकी और उसकी दोस्ती में कोई फर्क नहीं आएगा। दोस्ती जैसे पहले थी, आगे भी उसी तरह से रहेगी। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि आप एक दूसरे को जानते हैं, वो आपकी भावनाओं को जरूर समझ जाएगी।

Relationship Tips: बॉडी लेंग्वेज से करें अपने दिल की बात
अपने दिल की बात उस तक पहुचाने के लिए आप कुछ ऐसे एक्ट करें जिससे उसको अंदाजा होने लगे कि आप उसे पसंद करते हैं। अपने दिल की बात, अपनी आंखों से करें, अपने हाव-भाव से करने की कोशिश करें। जिससे आपकी दोस्त आपके और पास आए और समझे कि आप उससे इश्क करते हैं।

Relationship Tips: स्पेशल प्लेस पर जाकर खास अंदाज में करें इज़हार
आप उसकी पसंद-नापसंद सब कुछ जानते हैं। आपको पता होगा कि उसकी फेवरेट प्लेस कौन सा है, तो आप अपनी मोहब्बत का इजहार करने के लिए उसकी मनपसंद जगह को चुनें और अपनी दोस्त को उस प्लेस पर ले जाकर अपने प्यार को बयां कर दें। आप को उसको प्रपोज करते वक्त कुछ खास करना होगा, जिसको देखने के बाद वो सिर्फ हां कहे, ना करने के बारें में वो सोंचे भी नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
