Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Valentine day: बॉलीवुड स्टार्स जिनको मिला मुश्किलों से प्यार तो कुछ की लव स्टोरी नहीं हुई मुकम्मल
बॉलीवुड में कई सारी ऐसी लव स्टोरीज हैं, जिनको उनका प्यार नहीं मिला, जिसको मिला भी तो उसको अपना प्यार पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ लव स्टोरीज ऐसी रहीं जिन्होंने अपना प्यार पाया और शादी भी की। लेकिन हम यहां बात करेंगे उन बॉलीवुड स्टार्स की लव स्टोरीज के बारें में, जिनका प्यार सिर चढ़कर बोला लेकिन मंजिल नहीं मिल सकी। आइये जानते हैं कुछ स्टार्स जोड़ियों के बारें में, जिनको उनका प्यार नहीं मिल पाया, लेकिन उनके मोहब्बत के अफसानें हवा में तैरते रहते हैं।

नीतू-ऋषि कपूर
नीतू सिंह और ऋषि कपूर की जोड़ी बॉलीवुड में आइडियल मानी जाती है। लेकिन पहले नीतू कपूर को ऋषि कपूर पसंद नहीं थे। लेकिन फिर दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। नीतू और ऋषि कपूर को एक साथ राज कपूर देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने दोनों को शादी करने के लिए कहा था। ऋषि कपूर ने नीतू को प्रपोज कर, शादी कर ली। आज ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं,लेकिन नीतू कपूर के दिल में वो आज भी हैं।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी नहीं पूरी हो सकी। दोनों में मोहब्बत की शुरूआत फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। लेकिन किन्ही वजहों से दोनों के बीच कड़वाहट आ गई। कई वजहो सें एश्वर्या के पेरेंट्स ने सलमान खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी थी। इस सारे मसलों के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। दोनों के एक बेटी आराध्या बच्चन है।

रितेश-जेनिलिया
रितेश और जेनिलिया की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। रितेश और जेनिलिया की पहली मुलाकात फिल्म 'तुझे मेरी कसम' की शूटिंग के वक्त हुई। धीरे-धीरे दोनों नजदीक आ गये , दोनों के बीच प्यार बढ़ता चला गया। लेकिन दोनों की शादी आसान नहीं थी। रितेश और जेनिलिया अलग अलग धर्म से हैं। लेकिन दोनों ने शादी कर ली। आज दोनों आइडियल कपल माने जाते हैं। दोनों के दो बेटे हैं।

प्रीति जिंटा और फेमस बिजनेसमैन नेस वाडिया
डिंपल गर्ल यानि प्रीति जिंटा और फेमस बिजनेसमैन नेस वाडिया के बीच प्यार 2005 से परवान चढ़ा। उस वक्त प्रीति बॉलीवुड की टॉप हिरोइन थीं। लेकिन जैसे जैसे वो टॉप से नीचे पायदान पर आती गईं, दोनों के रिश्तों मे कड़वाहट आने लगी। प्रीति जिंटा और नेस वाडिया आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर थे। इसके बाद प्रीति ने नेस वाडिया पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।



Click it and Unblock the Notifications