Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कपल्स ऐसे बना सकते हैं अपने वेलेंटाइन डे को खास
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स की अलग ही परेशानियां होती हैं। वो दूर रहकर रिश्ता तो निभाते हैं लेकिन साथ न होने का गम हमेशा उनके मन में रहता है। दूर रहने की वजह से रिश्ते को उतना समय नहीं मिल पाता है जितनी जरुरत होती है। मगर जो कपल्स अपने रिश्ते के प्रति समर्पित होते हैं वो हर तरह की परेशानी आने के बाद भी इसे कामयाब बनाने की पूरी कोशिश करते हैं।
अलग अलग शहरों या देश में रहने वाले कपल्स आमतौर पर वेलेंटाइन सीजन के दौरान दूसरे कपल्स को साथ में देखकर थोड़ा बुरा महसूस करते हैं। वो भी प्यार के इस मौसम में अपने पार्टनर के साथ एन्जॉय करना चाहते हैं। आज जानते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले कपल्स कैसे अपने वेलेंटाइन डे को स्पेशल बना सकते हैं।

वीडियो चैट पर साथ करें डिनर
वेलेंटाइन के दौरान अलग अलग शहर या देश में होना काफी बुरा लगता है। मगर याद रखें इस दूरी के साथ भी आप अपने वेलेंटाइन डे को खास बना सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ स्काइप पर वर्चुअल डिनर डेट करने का प्लान बनाएं। आप खूबसूरती से टेबल सजाएं। उनकी पसंद का पूरा ध्यान रखें। कैंडल्स जलाएं और महसूस करें कि आप एक दूसरे के साथ ही बैठे हैं। इस मौके का फायदा उठाएं और उन्हें अपने दिल की बातों से रूबरू कराएं।

गाना रिकॉर्ड करके भेजें
हर कपल्स के बीच कोई न कोई ऐसा गाना जरूर होता है जिसके साथ कोई याद जुड़ी होती है और दोनों को उससे लगाव होता है। उस गाने को सुनते ही उससे जुड़ी कहानी भी जेहन में चलने लगती है। अपने रिश्ते के उन हसीन पलों को जीवंत करने के लिए आप उस गाने को अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके भेजें। आपकी आवाज भले ही गाना गाने लायक ना हो लेकिन आपका ये प्रयास आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

पार्टनर के लिए लिखें खत
पुराने समय में एक दूसरे को संदेश भेजने के लिए खतों और चिट्ठियों का ही सहारा लिया जाता था। आज के समय में अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म, ईमेल आदि के आ जाने से अपने पार्टनर से जुड़े रहना बहुत आसान हो गया है। लेकिन यदि आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो इस वेलेंटाइन पर अपने हाथों से लिखा एक खत भेजें। आप इस खत के जरिये बता सकते हैं कि दूरी आपके रिश्ते को कमजोर नहीं कर सकती है और आप हमेशा उन्हें अपने दिल में बसाकर रखेंगे।

पार्टनर के दोस्तों की लें मदद
अगर आप अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहते हैं तो आप इसमें अपने पार्टनर के दोस्तों की मदद ले सकते हैं। पार्टनर के साथ रहने वाले रूममैट्स या दोस्तों की मदद से आप उनके कमरे के अलग अलग हिस्से में गिफ्ट्स छिपा सकते हैं। उन्हें एक एक करके गिफ्ट्स मिलेंगे और वो पूरे दिन स्पेशल फील करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
