Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
कार सेक्स का रिस्क लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, भुगतना पड़ सकता है खामियाजा
रिलेशनशिप में फैंटेसी कई लेवल तक जा सकती है। कई बार कपल्स इसके लिए हदें भी पार करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इन्ही में से एक है कार सेक्स। कपल्स इसकी प्लानिंग तो करते हैं मगर इससे जुड़ी परेशानियों के बारे में नहीं सोचते, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। वो बाद में अनुभव करते हैं कि कार सेक्स केवल फैंटेसी और फिल्मों में ही अच्छी है। आज कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप कार सेक्स का प्लान कैंसिल कर देंगे।

पकड़े जाने का डर
सुनसान रोड, खाली पार्किंग, बेसमेंट, हाईवे, आप चाहे जो भी जगह चुन लें, आपके पकड़े जाने का डर हर जगह बना रहेगा। भारत में आज भी इंटिमेट रिलेशन को लेकर काफी संकीर्ण सोच देखने को मिलती है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि आपके पकड़े जाने के बाद आपको कितनी शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।

आपको लग सकती है चोट
अगर सही पोजिशन न हो तो आपको कार के अंदर मौजूद चीजों से ही चोट लग सकती है। अगर आप ध्यान न दें तो आपकी कोहनी या सिर चोटिल हो सकता है।

जगह की कमी
कार के अंदर जगह की कमी रहती है और इस वजह से आप अपने रोमांटिक अनुभव का पूरा मजा नहीं ले पाएंगे। इसमें आपको हिलने-डुलने की गुंजाइश न के बराबर मिलती है।

पैरों में मरोड़
गाड़ी के अंदर जगह की वजह से आपके पैरों में मरोड़ भी आ सकते हैं। अगर आप अपने इस फैंटेसी के लिए बड़ी कार का इस्तेमाल कर रहे हैं तो शायद पैरों की ऐंठन से बच जाएं।

हो सकती है घुटन
इंटिमेट रिलेशन के दौरान बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता है। ऐसे में बंद कार के अंदर आपको घुटन महसूस हो सकती है। अगर ऐसे में आप एसी चलाते हैं तो गाड़ी में चल रही सिचुएशन के बारे में लोग आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
