Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व
फिजिकल रिलेशनशिप में स्पार्क हो गया है कम तो इन तरीकों से जलाएं प्यार की आग

एक रिलेशनशिप में इंटिमेसी तब होती है, जब दोनों इमोशनली जुड़े होते हैं। इंटिमेसी का सीधा मतलब फिजिकल रिलेशन नहीं होता है। इसमें इमोशन और प्यार भी जुड़ा हुआ होता है। जब आप किसी के साथ फिजिकली इंटीमेट होते हैं तो इसका मतलब आपके उसके साथ प्यार, अहसास से भी जुड़े हैं। आप अपनी गहरी भावनाओं, विचारों, प्यार के साथ उसके साथ रिश्ता बना रहे हैं। अगर ये सब आपके अंदर से जा रहा है या फिर चला गया है तो फिजिकल इंटिमेसी सिर्फ शरीर की एक जरूरत बन कर रह जाएगा। अगर आप भी अपने रिश्ते में कुछ ऐसा फील कर रहे हैं, जिससे आपको फिजिकल इंटीमेसी में मजा नहीं नहीं आ रहा है, या फिर आपके पार्टनर में इंटीमेसी की आग बुझ रही है तो आप कुछ तरीके अपना तक इसे रोक सकते हैं, इसके साथ ही आप नये सिरे से भी अपनी इंटिमेसी की आग को दहका सकते हैं, जिससे आप और आपके पार्टनर को कुछ नया होने का अहसास हो। दोनों को ही फिजिकल होने में मजा आए, आप दोनोंं ही चरम सुख तक पहुंच जाएं। यहां पर आपको इससे संबंधित कुछ आइडियाज दे रहे हैं, बस आपको उसे अपने रिलेशनशिप में अपनाना है फिर देखिए आप बेडरूम के बादशाह बन जाएंगे-

Relationship Tips: अच्छी यादें ताजा करें-
रिलेशनशिप में स्पार्क जगाने के लिए जरूरी है कि पुरानी और अच्छी यादों को ताजा किया जाए। आप और आपका पार्टनर दोनों ही पहले साथ बिताए हुए पलों को याद करें। खट्टी-मीठी यादें, प्यार वाली नोंकझोंक के बारें में बात करें, इसके साथ ही अपने फिजिकल इंटीमेशन के दौरान हुई बातों, पोजिशन उनके बारें में बात करें। इन सारी बातों से आप दोनों के अंदर नई एनर्जी डेवलप होगी, साथ ही आप और आपका पार्टनर दोनों ही उन पलों को याद करके थोड़ा एक्साइटेड भी होंगे।

Relationship Tips: अपनी पार्टनर की फीलिंग्स को समझें
कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपके पार्टनर का मन आपके साथ फिजिकल होने का होता है लेकिन आप काम में बिजी होने या आराम करने, नींद आने की वजह से उनकी फीलिंग्स को इग्नोर कर देते हैं, जिसकी वजह से धीरे-धीरे आपके पार्टनर का मन इससे हटने लग जाता है। वहीं जब आप उसके साथ फिजिकल होने के लिए मचलते हैं तो उसका मन नहीं होता है और आपका पार्टनर सेक्स करने से मना कर देता है। अपनी शादी में सेक्स की कमी होने से दूरियां बढ़ने लग जाती हैं। इसलिए उसकी नाराजगी के बारें में बात करें और चिंताएं भी उसके साथ शेयर करें। अपने रिश्ते को कमजोर ना होने दें, अपने पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान करें, इसमें किसी तरह की शर्म वाली बात नहीं है। इस टिप्स को जरूर अपनाएं फिर देखें कैसे आपका पार्टनर आपको सेक्स के लिए मना करता है।

Relationship Tips: इंटीमेट होने का माहौल बनाएं
फिजिकल इंटीमेसी बिना माहौल बनाए नहीं की जा सकती है, इसके लिए आपको माहौल तैयार करना होगा। आपको माहौल इस तरह से बनाना होगा जिससे आपका पार्टनर का मूड बन जाए, और वो ना चाहते हुए भी आपके पास खिंचता चला आए और आपकी बाहों में गिर जाए, उसके अंदर आपको सेक्स की तड़प पैदा करनी होगी, और ये तभी संभव है, जब आप दोनों के बीच इमोशन इंटीमेसी भी हो, एक दूसरे को समझते भी हो।

Relationship Tips: रिश्ता पुराना होने पर पार्टनर को ना लें हल्के में
जब रिलेशनशिप पुराना होने लग जाता है तो आप अपने पार्टनर को हल्के में लेने लग जाते हैं। आप ये सोंचते है कि अब तो ये मेरा पति या पत्नी है ही। ये आप जानबूझकर नहीं करते हैं बल्कि ये आपकी इंसान की फितरत में है। आप याद करें कि कब आप ने उसे प्यार भरे मैजेस भेजे हैं, या फिर जब दोनों डेट कर रहे थें, वैसा रोमांस शादी के बाद है या नहीं, इस बारें में सोंचे। आप दोनों को एक-दूसरे का साथ कितना भाता था। आप अपने पार्टनर को इरोटिक तरीके से टच करते थे, जिससे उससे शरीर में सरसराहट पैदा हो जाती थी और वो सीधे आपसे चिपक जाता था। तो ये सब अब क्यों नहीं हो रहा है। अपने रिश्तों में दोबारा स्पार्क जगाएं, पार्टनर के साथ वैसा ही बिहेव करें जैसे आप पहले करते थे, अपने पार्टनर को भी सारी बातों की याद दिलाएं और आप दोनों उसी तरह से करना दोबारा शुरू कर दें। रिश्ते में नई उमंग भर जाएगी।

Relationship Tips: पार्टनर के साथ फिर से हनीमून पर जाएं-
जब आपको लगे कि आप और आपके पार्टनर में कुछ खाली सा लग रहा है। रिलेशन पहले की तरह नहीं, बोर महसूस हो रहा है। पार्टनर फिजिकल होने में कोई इंट्रस्ट नहीं ले रहा है तो इस बात को समझे कि कही ना कहीं कुछ मिस हो रहा है, इस गैप को भरने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ दोबारा हनीमून जाने का प्लान करें। उसे इस बात का अहसास दिलाएं कि आप अभी भी न्यूली वेड की तरह फील करते हैं, उसको नई दुल्हन या अपने लवर के रूप में देखते है, हनीमून पर जाकर अपने लाइफ में दोबारा से नई चिंगाई जगाना चाहते हैं। आप उससे कह सकते हैं कि दोनों पहले की तरह ही हनीमून के मजे लेंगे, अपने प्यार को जगाएंगे, पहले की तरह ही बिना वक्त की परवाह किये फिजिकल रिलेशन बनाएंगे, सब कुछ करेंगे जो फर्स्ट हनीमून पर आप दोनों ने किया था।



Click it and Unblock the Notifications
