Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
लोग फर्स्ट डेट पर पार्टनर से Kiss या Hugs में से क्या उम्मीद करते हैं? जानें एक्सपर्ट से
आपकी पहली डेट आपको थोड़ा नर्वस कर सकती है। पहली बार डेट पर जानें से पहले आपको रात भर नींद नहीं आती है। आप उसी के बारें में सोचते रहते हैं। खासकर जब आप नहीं जानतें कि सामने वाले से क्या उम्मीद की जाए। आपके मन में कई तरह के सवाल उठते रहते हैं, जैसे 'क्या वो मुझे पसंद करेंगे?, क्या मैं पहली डेट पर किस कर सकता हूं?', और 'मुझे डेट के बारे में कब फॉलो करना चाहिए? अपनी पहली डेट पर जाने से पहले कुछ यही सवाल दिमाग में भरे होते हैं। डेटिंग की हमेशा अपनी चुनौतियां रही हैं, लेकिन डेटिंग एप्स की वजह से अब और भी इसमें ग्रे एरिया साथ आता है।
पहली बार में डेटिंग को इतना अजीब क्या बनाता है? ये भी सवाल मन में होते हैं। वास्तव में, पहली डेट बस वो वक्त होता है जब आप किसी को जानते हैं। बातचीत होती है, अगर आप उनके साथ सजग होते हैं तो दूसरी बार मिलने के प्रॉमिस हो जाते हैं।

पहली डेट पर लोगों के मन में होते हैं ये डर
पहली डेट पर जाने से पहले लोगों के मन में दो मेन डर होते हैं: क्या होगा अगर आपकी डेट आपको पसंद नहीं करती है? और क्या होगा अगर डेट डरावनी दिखेगी? लॉस एंजिल्स मैचमेकर जीना हेंड्रिक्स ओपन माइंडेड रखने का सुझाव देती हैं। दूसरों की स्वीकृति लेने की कोशिश करने के बजाय हर पहली डेट को एक नए अनुभव के रूप में सोचेंने को कहती हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें इस एक बातचीत पर बहुत अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए और इसके बजाय इसे सही तरीके से अनुभव के लिए बाहर जाने के रूप में देखना चाहिए । रिजल्ट की परवाह किये बिना एक नए व्यक्ति से मिलने का आनंद लें। एक नया बार, रेस्तरां, या जो भी स्थान हो, देखें। अनुभव के लिए वहां रहें, जरूरी नहीं कि व्यक्ति के लिए ही हो।

अपने से सवाल-आप डेटिंग से क्या चाहते हैं ?
पहली डेट पर जाने से पहले एक और महत्वपूर्ण कदम ये देखना है कि आप वास्तव में जानते हैं कि आप डेटिंग से क्या चाहते हैं। क्या आप एक गंभीर रिश्ते की तलाश में हैं, या क्या आप बस कुछ मज़े में करना चाहते हैं?
कुछ लोग केवल मौज-मस्ती के लिए डेट करना चाहते हैं, लेकिन आज के वक्त में सिर्फ मस्ती के लिए डेटिंग नहीं रह गया है।

डेट के कम्फर्ट लेवल का पता लगाना
विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण डेटिंग रिमाइंडर्स में से एक है आपकी डेट के कम्फर्ट लेवल का पता लगाना। अगर बातचीत फ्री होकर करें। आप दोनों के बीच एक चिंगारी लग रही है, तो हो सकता है कि जब आप दोनों रात के खाने के लिए चलें तो कंधे पर एक अच्छा हाथ आप दोनों को स्वाभाविक लगे।

पहली डेट पर किसिंग
हालाँकि, ऐसी कई बहसें हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं। पहली डेट पर किसिंग उनमें से एक है। पहली डेट पर किस करना है या नहीं, ये तय करना मुश्किल है, लेकिन विशेषज्ञ कहते हैं कि बस अपनी ड्रेंड पर भरोसा करें। "जब पहली डेट पर किस करने की बात आती है तो कोई सही या गलत है। ये सिर्फ आप कैसा महसूस कर रहे हैं, आपकी वाइब क्या है, कनेक्शन क्या है, आप किसके साथ सहज हैं, ये महत्व करता है।
(The Independent-Kate Durocher, a dating coach living in Los Angeles)



Click it and Unblock the Notifications
