Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Relationship Tips: इन 4 चीजों की कमी करती हैं रिश्ते की नींव को कमजोर

किसी भी रिश्ते की मजबूती के लिए सबसे अहम होता है भरोसा, चाहे वो गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच हो या पति-पत्नी के बीच, या खून का रिश्ता भी इसमें शामिल हैं। अगर कपल रिलेशनशिप की बात करें तो एक दूसरो को समझना, जानना बहुत जरूरी होता है। रिश्ते में भरोसा, प्यार, सम्मान कम होने लग जाता है तो समझे रिश्ता किसी भी वक्त टूट सकता है, लेकिन आप की ओर से की जानें वाली कोशिशें रिश्ते को कमजोर नहीं होने देती हैं। कई बार कपल्स के बीच कुछ ऐसी बातें आ जाती हैं, जिसे दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं, या फिर काम के बोझ तले भी एक दूसरे को वक्त ना दे पाने के कारण भी कपल के बीच दूरियां बढ़ने लग जाती हैं। आइये जानते हैं कि वो कौन-कौन सी बातें होती हैं जिसकी वजह से कपल के दिलों में दूरी बढ़ जाती है और इस दूरी को आप कैसे कम कर सकते हैं-

रिश्ते में गलतफहमी का होना-
कई बार कपल के बीच किसी ना किसी गलतफहमी के कारण भी दूरियां बढ़ने लग जाती हैं, जिससे रिश्ता कमजोर होने लग जाता है। अगर आप को भी किसी तरह से अपने पार्टनर की ओर से गलतफहमी है तो उसे उससे बात करके तुरंत दूर करें। वर्ना गलतफहमी के कारण आपका रिश्ता टूट की कगार पर आ सकता है।

पाार्टनर की बातों को सुनना और समझना-
ये कई सारे कपल्स के साथ होता है कि वो अपने पार्टनर की बातों को नहीं सुनते हैं ना ही उस पर अमल करते हैं, जिसकी वजह से पार्टनर में ये भाव आ जाता है कि आप उसका सम्मान नहीं करते हैं, उसकी बातों की कोई अहमियत नहीं है। जिस वजह से वो आपसे दूरी बनाना शुरू कर देते हैं। आपको अपने पार्टनर की बातों को सुनना और समझना बहुत जरूरी है। नहीं तो वो वक्त दूर नहीं जब आप दोनों में अलगाव हो जाएगा। इसलिए ऐसा कोई काम ना करें जिससे पार्टनर के मन में इस तरह की भावनाएं पैदा हों।

फिजिकल इंटीमेसी का कम होना
बहुत बार ऐसा होता है कि फिजिकल इंटीमेसी का कम होना भी अलगाव की वजह बनता है। कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर के पास एक दूसरे के लिए फिजिकल इंटीमेशन के लिए वक्त नहीं होता है, या फिर दोनों में से किसी का मन नहीं होता है। इसी तरह से और भी कई बातें होती हैं, जिसकी वजह से सेक्स नहीं हो पाता है। जो एक बड़ी वजह बनता है रिलेशनशिप के कमजोर होने की। इसलिए कपल को एक दूसरे के साथ इस बारें में बात जरूर करनी चाहिए। साथ ही वक्त निकाल कर रोमांस करें, सेक्स करें, जो आपके रिश्ते की मजबूती की अहम कड़ी है।

निगेटिव सोंच
निगेटिव सोंच को अपने अंदर पनपने ना दें। ये आपके रिश्ते को कमजोर करता है। जब आप खुद पॉजिटिव होंगे, सकरात्मक विचार रखेंगे तो आपका रिश्ता भी पहले से मजबूत होता जाएगा। जिससे आपके साथ आपका पार्टनर भी खुश रहेगा। अगर आपका पार्टनर खुश है तो एक रिश्ते के लिए इससे अच्छा क्या हो सकता है। पर यकीन कर सकोगे।
Photo Courtesy- https://in.pinterest.com/



Click it and Unblock the Notifications
