Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Relationship Tips: क्रश और सच्चे प्यार में क्या है फर्क? जानें सवालों के जवाब

अक्सर ये काफी लोगों के साथ होता है कि वो क्रश और प्यार के बीच का फर्क नहीं समझ पाते। कई बार वो सिर्फ किसी पर क्रश को ही प्यार समझ लेते हैं, वहीं कई बार असली प्यार है फिर भी वो अपने आप को समझा नहीं पा रहे होते कि वो उनका सिर्फ क्रश है या प्यार। लव और क्रश के जाल में युवा उलझ जाते हैं। स्कूल टाइम से लेकर कॉलेज टाइम में यंगस्टर्स अक्सर प्यार और क्रश में उलझे होते हैं। वे क्रश को प्यार समझ बैठते हैं। जैसे-जैसे वो अपनी लाइफ में आगे बढ़ते हैं तब उनको समझ में आता है कि जिनके लिए वो जीने-मरने की कसमें खाते थे, वास्तव में वो प्यार नहीं सिर्फ एक क्रश था। यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि प्यार और क्रश में आप अंतर कैसे कर सकते हैं, जिससे आप इन दोनों को बीच फंस कर ना रह जाएं-

Relationship Tips: प्यार और क्रश के बीच का अंतर
दुनिया में काफी लोग ऐसे हैं जो अपने क्रश के पीछे भागते रहते हैं ये सोंच कर कि वो उनका प्यार है, जिसे वो हाथ से जाने नहीं देना चाहते। लेकिन वास्तविकता अलग होती है। क्योंकि लास्ट में उनके हाथ कुछ नहीं आता सिवाए दर्द के। जिससे उबरने में उनको वक्त लग जाता है।
देखिए प्यार एक फीलिंग हैं जिसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। कोई कितना भी आपसे कहे कि वो आपको चाहता है, उसे आपसे इश्क है, लेकिन आपको उसकी बातों को अनदेखा कर देते हैं, क्योंकि उसके शब्दों से प्यार का अहसास नहीं झलक रहा होता है। प्यार तो एक हवा को झोंखा होता है, जैसे ही वो आपसे गुजरता है, आपके दिल की धड़कने अलग सी हो जाती है, सबकुछ अच्छा लगने लगता है। मन में गिटार बज उठते हैं। दूसरे की बात का आप बुरा मानना भी छोड़ देते हैं, क्योंकि आप प्यार में होते हैं। लेकिन वहीं आपने किसी की सूरत को देखकर उस पर मर मिट रहे हैं तो ये प्यार नहीं क्रश है। क्योंकि प्यार चेहरे से नहीं एहसास से होता है। प्यार में चेहरा मायने नहीं रखता है। लेकिन अगर आपको किसी पर क्रश है तो आपको उसका चेहरा, उसका स्टाइल, उसके चलने फिरने का तरीका पसंद आएगा। जो लोग प्यार में गिरते हैं उनको सामने वाले का नेचर, उसकी अच्छाइयां, उसका बात करने का तरीका, उसकी दूसरे के लिए उदारता, ये सब भाती है।

Relationship Tips:क्रश कई बार हो सकता है, प्यार सिर्फ एक बार होता है
अगर लाइफ में आपको कई लोग पसंद आते हैं और हर बार आपको लगता है कि ये इश्क है तो आप गलत हैं। क्योंकि प्यार सिर्फ एक बार ही होता है, लेकिन लाइफ में कई लोगों पर क्रश कई बार हो सकता है।

Relationship Tips: क्रश का मतलब क्या है ?
किसी के लिए दिल में आने वाली रोमांटिक फीलिंग को क्रश कहा जाता है। लेकिन हमेशा क्रश के लिए मोहब्बत वाली फीलिंग नहीं आती, कई बार वो सिर्फ इसलिए अच्छी या अच्छा लग सकता है दूसरे भी उसे पसंद कर रहे हैं। आपको उसका शरीर पसंद आ रहा, तब भी आप उसे पसंद करने लग जाते हैं। इनमें रोमांस भी होता है, केयर भी होती है, पसंद भी होती है, लेकिन बस प्यार नहीं होता है।

Relationship Tips: मोहब्बत क्या होती है?
प्यार को समझने के लिए आपको कई चीजें पहले समझनी होगी, तभी आप अपनी प्यार की फीलिंग को समझ पाएंगे। आपको प्यार उस वक्त होगा जब आपके दिमाग में वो हर वक्त रहना शुरू कर दे। आपको उसकी बातें पसंद आने लगे, उसका लुक आपके लिए मायने नहीं रखता। चाहे वो गोरा या गोरी हो या स्किनी, काला या काली ही क्यों ना हो, आपको उसके रंग से फर्क नहीं पड़ता, उसकी धर्म, जाति आपके लिए मायने ना रखती हो। उसकी हर परेशानी अपनी परेशानी लगने लग जाए। उससे कुछ पल बात करने के बाद आपको ऐसा लगे कि बस वक्त यहीं थम जाए। उसकी खुशी आपकी खुशी बन जाए। तो समझ जाएं कि आपको इश्क हो चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
