Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Relationship Tips: क्या होता है Unconditional Love? जानें अटूट प्यार का अहसास कैसा होता है

आपने कई हिंदी मूवी और हॉलीवुड की फिल्मों में देखा होगा हीरो और हीरोइन के बीच का अनकंडीशनल लव।अनकंडीशनल लव के बारें में आप ने कई रोमांटिक स्टोरी बुक्स में भी पढ़ा होगा। जब आप उस सीन को देखते हैं या फिर पढ़ते हैं तब आपको अच्छा लगता है, कितना प्यारा रिलेशन है। आप उसके बारें में सोचने भी लग जाते हैं। लेकिन जब आप के सामने ऐसे प्यार पर बात होती है तो आपको समझ में नहीं आता है, कि क्या ऐसा भी कुछ रियल लाइफ में भी होता है। सिर्फ किसी के साथ लगाव होना ही अनकंडीशनल लव नहीं है, बल्कि इसमें प्यार की फीलिंग बिल्कुल प्योर होनी चाहिए। प्यार ऐसा कि आप सामने वाले को सिर्फ देना चाहें। आइये जानते हैं कि अनकंडीशनल लव क्या है? इसका अहसास कैसा होता है-

Unconditional Love: बिना शर्त के इश्क आत्मा की तरह शुद्ध होता है
अनकंडीशनल लव में आप दूसरों को प्यार देना जानते हैं, जो आपके दिल की गहराइयों के निकल कर बाहर आता है। अनकंडीशनल लव आपके ब्रेन के कुछ पार्ट्स पर अच्छा असर डालता है। ये एक ऐसी मोहब्बत होती है, जिसमें किसी तरह का कोई गिला शिकवा नहीं होता है, बिना शर्त के इश्क किया जाता है। अनकंडीशनल लव कभी भी टेम्परेरी या फिर मैटेरियलिस्टिक नहीं होता है। ये आत्मा की तरह शुद्ध होता है।

Unconditional Love : सुरक्षा देने की भावना
अनकंडीशनल लव का मतलब है सुरक्षा, जो आप बिना शर्त के सामने वाले को देते हैं। ये सुरक्षा देने की भावना आपके दिल की गहराईयों से आती है। सामने वाले को इस बात का अहसास होता है कि आप उसे बेहद मोहब्बत करते हैं और बिना किसी शर्त के आप उसका खयाल रखते हैं। ये खयाल सिर्फ फिजिकल ही नहीं बल्कि मेंटल भी होता है। आप सामने वाले को मानसिक रूप से भी सुरक्षित रखना चाहते हैं। आप हमेशा ये चाहते हैं कि आपका पार्टनर हमेशा खुश रहे। उसे किसी तरह की कोई तकलीफ ना हो।

Unconditional Love : रिश्ते का मुकाम बहुत ऊंचा हो जाता है
अनकंडीशनल लव में दो लोगों का रिश्ता उस मुकाम पर पहुंच जाता है, जहां पर एक दूसरे की गलतियां, नाराजगी, डांट से फर्क नहीं पड़ता है। आप उसे उसी तरह से स्वीकार करते हैं जैसे वो है। अगर आप या सामने वाला किसी भी गलती को लेकर नाराज या फिर आपको छोड़ने की बात कहता है तो ये अनकंडीशनल लव बिल्कुल नहीं हो सकता।



Click it and Unblock the Notifications
