Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जिससे करते थे नफरत उसी से हुआ प्यार तो क्या करें? इन टिप्स की मदद से कहें अपने दिल की बात

राज और तान्या की नफरत पूरे कॉलेज में मशहूर थी। कॉलेज के बाद तान्या ने एक स्टार्टअप लॉन्च किया था। उसी सिलसिले में तान्या इन्वेस्टर से मिलने गई थी। इन्वेस्टर कोई नहीं बल्कि राज था। तान्या राज के साथ काम करने के लिए मना कर देती है। लेकिन राज उसे कंपनी के नुकसान को लेकर समझाता है। तान्या उसकी बात सुनकर हैरान थी। राज इतना बदल गया है। तान्या राज के साथ काम करने लगती है, लेकिन तान्या धीरे-धीरे उससे प्यार भी करने लगती है। उसकी नफऱत मोहब्बत में तब्दील हो गई थी, लेकिन अब उसे अपने प्यार को राज के सामने दिखाना था, लेकिन कैसे उसे समझ नहीं आ रहा था।... ऐसा अगर कुछ आपके साथ भी हो रहा है कि आप भी पहले किसी से नफरत करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उसके प्यार में आप गिरने लगते हैं। जिससे कभी आप नफरत करते थे अब उसी से प्यार करते हैं और उसी से प्यार का इजहार करना काफी ट्रिकी होता है। तो हम आपको यहां कुछ टिप्स दे रहे हैं जिसको अपनाकर आप अपनी मोहब्बत का इजहार कर सकते है-

When Love Begins With Hate: रिलेशन को नॉर्मलाइज करें
आप जब पहले किसी से नफरत करते थे, और उसी से प्यार हो जाए तो सबसे पहले आपको उसके साथ अपने रिलेशन को नॉर्मल करना होगा। जब तक रिश्ता नॉर्मल नहीं होगा, बात आगे नहीं बढ़ सकती है। इसलिए पहले रिश्ते को सही करें।

When Love Begins With Hate: माफी मांगने में आपकी ही फायदा
जब आप दोनों में लड़ाई हुई थी फिर आप दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे, गलती जिसकी भी थी, लेकिन अब मतलब आप का है, आप उससे प्यार करने लगे हैं, तो उससे पास्ट में हुए लड़ाई-झगड़ों के लेकर माफी मांगे। आप उससे ये कह सकते हैं कि पुरानी बातों को भूल कर नये सिरे से शुरूआत करते हैं। आपकी इस बात से उसे भी अपनी मिस्टेक्स का अहसास होगा। और इस तरह से आपकी गाड़ी पटरी पर आने लग जाएगी।

When Love Begins With Hate: दोस्ती का हाथ बढ़ाएं-
जब गाड़ी धीरे-धीरे ट्रैक पर आने लग जाए तो आप उसके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। एक बार दोस्ती होने के बाद आपकी लाइन क्लीयर होने लग जाएगी। आपको उसकी पसंद-नापसंद, उसके बारें में और जानकारी, उसकी लाइफ में और तो कोई नहीं है इसके बारें में भी आपको पता चल जाएगा।

When Love Begins With Hate: दोस्ती के बाद डेट के लिए पूछें-
अगर सबकुछ सही रहा तो आप उससे डेट के लिए पूछें। आप डायरेक्ट ना पूछकर उसे लंच या डिनर के लिए भी पूछें। यहां पर आकर आप उससे डेट के बारें में बात कर सकते हैं।

When Love Begins With Hate: अपने दिल का इजहार करें-
अगर वो डेट के लिए तैयार है तो उसके साथ वक्त बिताने के बाद मौका देखकर अपने दिल का इजहार कर दें। इतने दिनों में आपको इस बात का तो थोड़ा बहुत एहसास हो ही गया होगा आपकी मोहब्बत, आपको पसंद करने लगी है या नहीं। बस अब बिना सोंचे अपने दिल की बात कह दें।



Click it and Unblock the Notifications
