Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Jealousy In Friendship: अपने बेस्ट फ्रेंड से हो रही है जलन, तो इन तरीकों से खुद को संभाले

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता होता है जो आपके सगे लोगों से भी बढ़कर होता है आप उसे अपने खून के रिश्तों से भी ऊपर रखते हैं, लेकिन जलन एक ऐसी चीज हैं जो हर रिश्ते पर हावी हो जाती है। जलन इंसान की फितरत में है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता है। कभी-कभी ना चाहते हुए भी आप दूसरे से जलन करते लगते हैं। जब आपका दोस्त आपके साथ रहते हुए आगे निकल जाए, उसकी तरक्की आपसे भी पहले होने लगे तो आप ना चाहते हुए भी उससे जलन करते लग जाते हैं। आपका इंटेंशन नहीं होता है लेकिन फिर भी ह्यूमन टेंडेंसी के कारण आप ऐसा बिहेव करने लग जाते हैं। यहां पर हम आपको कुछ ऐसी खास बातें बता रहे हैं जिससे आप अपनी जलन की भावना को कंट्रोल कर सकते हैं और अपने दोस्त के बेस्ट फ्रेंड बने रह सकते हैं।

Jealousy In Friendship: थोड़ा प्रैक्टिकल होकर सोंचना शुरू करें
अपनी जलन की फीलिंग को दूर करने के लिए आपको अपने दोस्त के लिए कुछ भी निगेटिव थिंकिंग नहीं रखनी चाहिए। इसके साथ ही अगर आपके मन में उसके लिए कुछछ बुरे भाव आ रहे तो उसे कतई स्वीकार ना करें, वो बस जलन के कारण उत्पन्न हुए हैं,क्योंकि आप उसे बहुत चाहते हैं और उसके लिए बुरा विचार नहीं कर सकते हैं। आपको इस वक्त थोड़ा प्रैक्टिकल होकर विचार करना होगा।

Jealousy In Friendship: खुद को मोटिवेट करें
अगर आप अपने दोस्त की तरक्की को लेकर परेशान हैं, उसके लिए आपके मन में जलन की भावना आ गई है तो आप उससे मोटिवेट हो सकते हैं। उसकी मेहनत को आपने अपने सामने देखा हैं, उससे सीखते हुए आप भी उसके जैसी मेहनत करें और कामयाबी पाने के लिए काम करना शुरू कर दें। अगर आपने अपने मन में अपने दोस्त के लिए बुरी भावना एक बार कर ली तो कभी खत्म नहीं हो सकती है, इससे आपकी दोस्ती पर भी फर्क पड़ने लगेगा।

Jealousy In Friendship: खुद से करें ये सवाल
आपको खुद से ये सवाल करना होगा कि आखिरकार आपको अपने सबसे अच्छे दोस्त के लिए जलन हो क्यों रही हैं, आपको तो उसकी कामयाबी पर खुश होना चाहिए, फिर ऐसा क्यों हो रहा है। अगर आप सच में उसके लिए कोई बुरी भावना रखते हैं तो फिर आप उसके दोस्त हो ही नहीं सकते। क्योंकि दोस्ती का पहला रूल ही यही होता है कि आपको अपने दोस्त की अच्छाई-बुराई सबकुछ स्वीकार करनी होंगी। इसलिए खुद से सवाल पूछने के बाद ही किसी राय पर पहुंचे।



Click it and Unblock the Notifications
