Latest Updates
-
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग
Relationship Tips: रिलेशनशिप में महिलाएं चाहती हैं कि पुरुष ये 5 चीजें करना बंद कर दें

जो भी रिलेशनशिप में होता है, उसकी बस यही चाहत होती है कि उसका रिश्ता परफेक्ट हो, खासतौर से लड़कियां। लड़कियां अपने रिश्तें को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। अगर वो अपने रिलेशन में पूरी तरह से समर्पित हैं तो वो बस यहीं चाहती हैं कि उनका पार्टनर भी उनके लिए परफेक्ट हो। लेकिन कोई भी रिलेशन बिल्कुल सीधा नहीं जाता है, वो रोलर कोस्टर की तरह होता है लेकिन, अगर आपकी लाइफ में सही पार्टनर है तो सारे उतार-चढ़ाव साथी के साथ आराम से पार हो जाते हैं। लेकिन ये तभी संभव है जब आपका पार्टनर यहां बताई गई चीजों को अपने रिलेशनशिप को मजबूती देने के खातिर बंद कर दें, यहां बताई गई बातें हर गर्लफ्रेंड या पत्नी को अपने पार्टनर में पसंद नहीं होती हैं, आइये जानते हैं-

Relationship Advice: फीलिंग्स को शेयर ना करना
जब दो लोग एक रिश्ते में होते हैं तो ये जरूरी हो जाता है कि दोनों अपनी अपनी तरफ से ईमानदार रहें। आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझें और अपनी फीलिंग्स भी उससे शेयर करें। अगर आप अपनी फीलिंग्स को अपनी पत्नी या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शेयर नहीं करते हैं, और अपने आप में घुटते जा रहे हैं, तो ये सही नहीं हैं। अपनी भावनाओं की बोतल को बंद रखना न तो आपके मेंटल हेल्थ के लिए और ना ही आपके रिश्ते के लिए सही है। आप अपने पार्टनर के साथ जितना ओपन रहेंगे आपका रिश्ता उतना ही मजबूत होता जाएगा।

Relationship Advice: रिश्तों की तुलना करना बंद करें
हर रिश्ता अपने आप में यूनीक होता है। अपने रिलेशनशिप की तुलना करना अपने रिश्ते को कमजोर करना है। अपने रिश्ते की तुलना अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से करना सही नहीं है। ऐसा करना अपने रिश्तें में तनाव पैदा करना है। अक्सर लड़के ऐसा करते हैं, जो लड़कियों को पसंद नहीं होता है। इसलिए आप दोनों ने एक दूसरे से जो उम्मीदें की है उसे पूरा करने के कोशिश करें। अपने रिलेशन पर फोकस करें।

Relationship Advice: 'नहीं' शब्द को ना समझ पाना
रिश्ते में सहमति का सबसे अहम रोल है। खासतौर से जब फिजिकल रिलेशनशिप की बात आती है। अगर गर्लफ्रेंड या फिर पत्नी ने फिजिकल होने से उस वक्त इंकार कर दिया है तो इसका मतलब सिर्फ इंकार ही है। आप जबरदस्ती उससे फिजिकल रिलेशशिप में नहीं ला सकते हैं। अगर आपकी पार्टनर ने उस वक्त ना कह दिया है तो आप समझ जाएं। ये आपके रिश्ते के लिए भी काफी अहम हैं। जबरदस्ती करने से रिश्ता वहीं पर खत्म भी हो सकता है।

Relationship Advice: अपने पार्टनर से अपने रूल्स फॉलो करवाना
एक रिश्तें में सबसे ज्यादा तकलीफ तब होती है, जब आप अपने पार्टनर को अपने तरीकों पर चलने के लिए बाध्य करते हैं। अपने रूल्स और रेगुलेशन उस पर थोपने लग जाते हैं। रिश्ता वहीं से कमजोर होने लग जाता है। अक्सर कपल्स में ये बात सुनने को मिलती है कि ‘शादी के बाद तुम्हारा ये रवैया में सही कर दूंगा' , ‘मैं तुमको लाइन पर ला दूंगा'। क्या इस तरह की लाइन्स बोलना किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए सही है, नहीं बिल्कुल भी नहीं। रिश्ता आगे ना बढ़कर वहीं पर खत्म हो जाएगा। क्योंकि कोई भी लड़की ऐसा साथी नहीं चाहती है जो उस पर रूल्स और रेगुलेशन फिक्स करें

Relationship Advice: अपने पार्टनर से अपनी मेंटल प्रॉबलम छुपाना
अगर आप किसी तरह से मेंटल इश्यू से जूझ रहे हैं तो अपने पार्टनर की हेल्प लें, एक साथी की तरह ना की एक थेरेपिसिट की तरह। आपकी पार्टनर उस पर ऐसा ट्रीट करने लग सकती है, जब आप उसे अपने बारें में कुछ भी सही-सही ना बताएं। अगर उसे आपके बारें में पहले से ही पता होगा तो वो एक अच्छी पार्टनर की तरह आपका साथ देगी ना की एक थेरेपिस्ट की तरह, जिसे जबरदस्ती आपसे सवाल करके जवाब निकालने पड़ते हैं। किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप के लिए ये काफी जरूरी है।

Relationship Advice: पुरूषों के लिए रिलेशनशिप एडवाइज़
गर्लफ्रेंड हो या पत्नी ऊपर बताई गई बातों से सेहमत होती हैं, और ऐसा लाइफ पार्टनर नहीं चाहती हैं, जिससे उसे एक वक्त पर आकर सबकुछ खत्म करने की नौबत आ जाए।
Photo Courtesy- https://in.pinterest.com/



Click it and Unblock the Notifications