Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कोरोना वायरस भी नहीं रोक पा रही है आशिकों का जज्बा, ढूंढ निकाला इश्क फरमाने का नया रास्ता
कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में फ़ैल चुका है। दिनों-दिन इस वायरस की चपेट में आने वाले नए मामलों और इससे होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गयी है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, ऑफिस सब कुछ बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अमेरिका में भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों को भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी गयी है। साथ ही उनसे घर पर ही रहने की गुजारिश की गयी है। कई देशों में लॉक डाउन का आदेश दे दिया गया है। घर पर बैठे लोग वक्त गुजारने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। बोरियत से बचने के लिए लोग अपने घरों की बालकनी में आकर इकट्ठे गाना गा रहे हैं तो कई लोग साथ कसरत करते दिख रहे हैं।

यंगस्टर्स की लव लाइफ प्रभावित
आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर देने वाले कोरोना वायरस का प्रभाव युवाओं की लव लाइफ पर भी पड़ रहा है। मगर इस बीच Yale के दो छात्रों ने इससे बचने का तरीका भी खोज निकाला है। इलीट डेली की खबर के मुताबिक पैट्रिजा गोसरका ने अपनी दोस्त इलियाना वाल्डेज से कहा कि इन्हें ज़ूम डेटिंग वेबसाइट बनानी चाहिए।

कॉलेज स्टूडेंट्स ने एप को लिया हाथों हाथ
कुछ घंटों के प्रयास के बाद इन्होंने 'लव ओवर ज़ूम' नाम का एप तैयार किया। इस एप में कॉलेज के छात्र वीडियो चैट पर डेटिंग कर सकते हैं। 12 मार्च की आधी रात को इस आईडिया पर काम शुरू किया गया और 13 मार्च तक इसमें 2200 से भी अधिक स्टूडेंट्स साइन इन कर चुके थे।

कोरोना वायरस के खौफ से लड़ेंगे साथ
नया एप लव ओवर ज़ूम गूगल की तरह ही काम करता है। इसमें दर्ज किये गए कॉलेज के छात्र अपनी ईमेल आईडी से लॉगिन कर सकते हैं। इनका जिसके साथ मैच होता है उसके साथ दोस्ती या ब्लाइंड डेट भी कर सकते हैं।
इस एप के बायो में लिखा गया है - "Scared of social isolation? Fear not, zoom will keep us together."



Click it and Unblock the Notifications
