Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
अपने एक्स को नहीं भुला पा रहीं तो ये तरीके आजमाएं, लाइफ में मूवऑन करें

जब आप किसी से मोहब्बत करते हैं तो वो आपको दुनिया का सबसे अच्छा इंसान लगता है। आपको उसकी अच्छाई-बुराई सब कुछ पसंद होती है। क्योंकि उस वक्त आप उसके प्यार के आगे कुछ दिखाई नहीं देता है। उसकी गलतियों को भी माफ करते जाते हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा आता ही आप दोनों एक दूसरे को बर्दाश्त नहीं कर पाते और रिलेशनशिप का दर्दनाक अंत हो जाता है, जिसमें आप अपने ब्रेकअप को लेकर दुख से भर जाते हैं। आप को कुछ भी पसंद नहीं आता है, हर तरफ उदासी छाई रहती है। किसी से मिलना और बात करना भी अच्छा नहीं लगता है उस वक्त आपको। लेकिन लाइफ किसी एक इंसान के आपकी जिंदगी से चले जाने से रुकती तो नहीं है ना। इसलिए आपको अपने ब्रेकअप के दुख को भुलाते हुए लाइफ में मूवऑन कर लेना चाहिए। इसमें ही आपकी भलाई है। आप ये भी सोंच सकते हैं कि आपका ब्रेकअप शायद इसलिए ही हुआ है कि आपको लाइफ में कुछ अचीव करना है, अपने ऊपर काम करना है। यहां पर हम आपको ब्रेकअप से उबरने के टिप्स देने के साथ ही इस बारें में भी आपको सलाह देंगे कि आप किस तरह से अपनी लाइफ में आगे बढ़ सकते हैं और कुछ बेहतर अचीव कर सकते हैं। आप इस तरह से घुट-घुट कर जीने के लिए नहीं हैं-

Forget your ex partner: इन तरीकों से भूलें अपने एक्स पार्टनर को
1. एक्स को बुलाने के लिए सबसे पहले उसका नंबर अपने फोन से डिलीट कर दें। इसके साथ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अपने एक्स को रिमूव कर दें। इससे ये होगा कि आप बार बार वॉट्सएप पर या फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर उसके अपडेट्स देखते रहेंगे और खुद का खून जलाते रहेंगे। अपने आप को इससे सुकून देने के लिए ये आप के लिए बेहतर है।
2. उन बातों को याद करें जिससे वो आपको दुख देता था। उसकी उन हरकतों को याद करें जिसके कारण आप तकलीफ में थीं। अपने एक्स पार्टनर की कमियों को याद करें, इससे आपको उसे भुलानें में आसानी होगी। जब आप इन सारी बातों को याद करेंगी तो आपको यही लगेगा कि आप गलत शख्स के साथ थे, आपका फैसला सही था, उससे ब्रेकअप करके।

Forget your ex partner: इन तरीकों से भूलें अपने एक्स पार्टनर को
3. अपना ध्यान दूसरे कामों में लगाना शुरू करें, इससे आपको अपने एक्स को भूलने में आसानी होगी। जब आप दूसरे कामों में मन लगाना शुरू कर देंगे तो आप अपने ब्रेकअप के दुख से निकलना शुरू कर देगें। इससे आपको खुद भी अच्छा फील होना शुरू हो जाएगा, क्योंकि इतने वक्त से आप अपने आप को तकलीफ दे रही थीं।
4. आप अपने दोस्तों के साथ रहें, उनके साथ घूमने जाएं। अपने दोस्तों का साथ इंज्वाय करें जो आप अपने पार्टनर की वजह से नहीं कर पा रही थी। अपने एक्स के कारण आप अपने दोस्तों को वक्त नहीं दे पा रहीं थी, तो अब जब आप का ब्रेकअप हो गया है तो इसके निगेटिव तरीके में ना सोंचकर पॉजिटिव तरीके से विचार करें, क्योंकि आपके दोस्त आपसे प्यार करते हैं, आपकी केयर करते है, जो हमेशा साथ निभाते हैं ब्रेकअप नहीं करते हैं।

Forget your ex partner: इन तरीकों से भूले अपने एक्स पार्टनर को
5. ब्रेकअप के बाद आप अपने आप पर काम करना शुरू कर दें, जो आप रिलेशनशिप में नहीं कर पा रहे थे, या आपका पार्टनर आपको नहीं करने दे रहा था। आपके पास वक्त की कमी की वजह से भी आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पा रहीं थीं। इसलिए अब खुद के लिए वक्त निकालना शुरू कर दें, अपने लिए जीना स्टार्ट करें।
6. आपको इस बात की खुशी होनी चाहिए कि जब आप रिलेशनशिप में थे तब आपकी कोई पसंद नहीं रह गई थी। आपको अपने पार्टनर के अनुसार ही चलना पड़ जाता था। अब जो ब्रेकअप हो गया है तो वो सारे काम करें जो आप की पसंद का है, जिसे आप करना चाहती थीं, लेकिन पार्टनर की वजह से नहीं कर पा रही थीं।



Click it and Unblock the Notifications