Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
महिलाएं मर्दों की इन खास चीजों पर पहली ही नजर में हो जाती हैं फिदा
ये कोई रहस्य वाली बात नहीं है, जिस तरह से पुरूष लड़कियों को देखते हैं, वैसे ही लड़कियां भी मर्दों को देखती हैं और अट्रैक्ट होती हैं। महिलाओं को जो पुरुष भा जाते हैं उनको बार-बार निहारती हैं, साथ वो माइक्रो फ्लर्टिंग के इशारे भी करती हैं, जिसको मर्दों को पहचानना होता है। आइये उन चीजों पर नजर डालते हैं, जिन पर महिलाएं पहली ही नजर में पुरूषों की ओर आकर्षित होने लगती हैं, और ये बात हर मर्द को पता होनी चाहिए-

क्या आप जानते हैं कि जब महिलाएं पहली बार मर्दों को नोटिस करती हैं तो महिलाओं को क्या आकर्षित करता है? आप में से बहुत से लोग अपने एब्स, और बाइसेप्स जैसी चीजों को लिस्ट कर रहे होंगे, लेकिन ये सब बाद की चीजें हैं, जो महिलाओं की लिस्ट में नीचे आती हैं। पुरूषों के दिमाग में ये भी रहता है कि महिलाएं उनकी अमीरी, उनकी कार, उनके क्रेडिट कार्ड पर भी मर मिटती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वास्तविकता ये है कि महिलाओं को मर्द बिल्कुल भी नहीं समझ सकते हैं।

अच्छा कोलोन या परफ्यूम
जी हां! अच्छी महक से महिलाएं बहुत अट्रैक्ट होती है। एक पुरूष के द्वारा अच्छी खूशबू वाला परफ्यूम आकर्षित करता है। ये महिलाओं का लिस्ट में सबसे उपर हैं, जो वो किसी मर्द में सबसे पहले नोटिस करती हैं। जब कोई मर्द उनके पास से गुजरता है और उसने एक अच्छी स्मैल वाला कोलोन या परफ्यूम कैरी किया है तो महिलाएं उसे पलट कर जरूर देखती हैं और अट्रैक्ट होती हैं। किसी से पहली बार मिलने पर आपके द्वारा छोड़ी गई पहली छाप का आपकी खुशबू एक सबसे अहम पार्ट होता है।

बॉडी लैग्वेंज और आत्मविश्वास
ये दोनों एक साथ चलते हैं। बॉडी लैंग्वेज से पुरूष एक महिला को अपनी ओर आराम से अट्रैक्ट कर सकते हैं। ये काफी अहम है, क्योंकि ये एक शक्तिशाली हथियार के रूप में काम करता है। जो दिखाता है कि आप दूसरे से बेहतर कैसे हैं। अगर आप उन लोगों के सामन असभ्य हैं जिनके साथ आप बातचीत करते हैं, तो ये उसे वो सब बताएगा जो उसे जानने की जरूरत है।
उदाहरण के लिए, लगातार नीचे देखना, ये दिखाता है कि आप बेहद असुरक्षित हैं और आप वहीं रहने के बजाय कहीं और रहना पसंद करेंगे।
महिलाएं एक ऐसे पुरुष को देखना चाहती हैं जो आत्मविश्वासी हो और नए अनुभवों के लिए ओपन हो, वे चाहती हैं कि आपकी बॉडी लैंग्वेज खुली और आकर्षक हो। महिलाएं सेकंडों में आपको स्कैन कर सकती हैं।

आपके जूते
जूते आपकी पर्सनालिटी में एक बड़ा रोल प्ले करते हैं। ये काफी कुछ आपके बारें में बता देते हैं। एक साफ सुधरा जूता, ब्रांडेड शू और जूते का स्टाइल आपकी पर्सालिटी को खोल देता है। आप कितना पैसा कमाते हैं, कितने साफ-सुथरे हैं, आपकी रंगों को लेकर पसंद कैसी है। सब कुछ जूतो से पता चल सकता है। सिर्फ एक निगाह डालने भर की देरी होती है। एक मर्द जो इस बात की परवाह करता है कि वो कैसा दिखता है वो कभी भी गंदे जूते नहीं पहनेगा। यदि वो अच्छा कमाने वाला है तो संभावना है कि उसके पास अच्छी जोड़ी जूते होंगे।

मुस्कान
मर्दों की मुस्कान पर भी महिलाएं फिदा हो जाती हैं। जब एक महिला आपको देखती है तो वो आपके दांतो पर भी गौर करती है। अच्छे चमकीले दांत उसको भाते हैं। वहीं गंदे, मटमैले, मसाला खाने वाले या सिगरेट की वजह से पीले हो चुके दांत वाले शख्स से वो थोड़ा दूरी बना लेती है। अपने दांतों को ब्रश करना, फ्लॉस करना और ये सुनिश्चित करना कि आपकी मुस्कान अच्छी और स्वस्थ दिखती है, आपको बस इतना ही करना है। स्वस्थ दांतों के लिए बस इतना ही काफी है।

मर्दों की बियर्ड
महिलाओं को बियर्ड वाले मर्द अच्छे लगते हैं। जिनकी दाढ़ी अच्छे से सेट हो, उनके चेहरे से हिसाब से रखी गई हो और थोड़ी सी घनी हो। महिलाएं वास्तव में इस बात की अधिक परवाह करती हैं कि आपकी स्किन कितनी अच्छी है, इससे कहीं अधिक कि आपकी ठुड्डी पर डिंपल है या नहीं।
आपको बस एक सही स्किनकेयर रूटीन रखना है। सूखी, परतदार त्वचा, या ऑयली स्किन टी ज़ोन को खत्म करना बहुत जरूरी है। आप दाढ़ी रखते हैं, तो इसे अच्छी और ट्रिम करके रखें।

गहरी आवाज़ वाले मर्द
गहरी आवाज का सीधा संबंध मर्दों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा से होता है। इसलिए, महिलाएं पुरुषों को अधिक मर्दाना आवाज पसंद होती है। गहरी आवाज महिलाओं को आकर्षित करती है। आपकी आवाज़ के साथ लहजा भी महत्वपूर्ण होता है। आपके पास एक गहरी, सेक्सी आवाज है और आप इसका यूज अच्छे लहजे के साथ करें।



Click it and Unblock the Notifications
