Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी के लिए तैयार, कैसे जानें आप मैरिज के लिए रेडी हैं या नहीं?
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर ने अपना रिलेशनशिप जग जाहिर किया हुआ है। जबकि दोनों की उम्र में बहुत फासला है। मलाइका अरोड़ा 49 साल की है तो वहीं अर्जुन कपूर 37 साल के हैं। मलाइका अरोड़ा का अरबाज खान के साथ साल 2017 में तलाक हो गया था। जिसके बाद वो अपनी 19 साल तक चली शादी के टूटने के बाद अर्जुन कपूर के संग रिलेशनशिप में आ गई थीं। तब से दोनों साथ में हैं। दोनों से कई बार शादी को लेकर भी सवाल किये गये, जब दोनों ने अपना रिश्ता इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया था।

कुछ वक्त पहले मलाइका अरोड़ा ने ब्राइड्स टुडे को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उनसे पूछे गये शादी के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें लगता है कि अर्जुन अपनी उम्र के हिसाब से बहुत समझदार हैं, वो काफी स्ट्रांग माइंड और बहुत केयरिंग भीं हैं। मलाइका ने इंटरव्यू बताया कि उनको लगता है कि वो और अर्जुन दोनों शादी लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने शादी कब करेंगी इस सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वो इस बारें में अभी कुछ नहीं बताएंगी।

अगर आप भी किसी के साथ लिव- इन रिलेशनशिप में है तो आपके सामने भी इस तरह के सवाल आते होंगे कि आप दोनों कब शादी करेंगे तो हम यहां पर उनको प्वाइंट्स को आपको सामने रख रहें हैं, जिससे आप जान सकें कि आप दोनों अब शादी करने के लिए रेडी हैं-
अपने पार्टनर पर पूरा विश्वास होना
अगर आप दोनों एक दूसरे पर विश्वास करते हैं, एक दूसरे का सम्मान करते हैं तो अब आप दोनों शादी के लिए तैयार हैं। जिस रिश्ते में विश्वास और सम्मान नहीं होता वो रिश्ता बहुत देर तक टिक नहीं सकता है। इसलिए अगर ये बातें आप दोनों में हैं तो आप शादी की तैयारियां शुरू कर दें।

जब साथ में होते हैं तो सेफ फील करते हैं
जब आप दोनों को ये लगने लगता है कि किसी भी परिस्थिति में साथ रह सकते हैं, चाहे कंडीशन कैसी भी हो तो समझ जाएं कि आप दोनों का रिश्ता मजबूत है और शादी के बंधन में बंध सकता है तो देर ना करते हुए शादी की तैयारी शुरू कर दें। जिस रिश्ते में आप बिना दिखावा रह सकें, साथ ही ये ना सोंचते हुए कि पार्टनर आपके बारें में क्या थिंक करेगा तो वो रिश्ता शादी की बढ़ जाता है।

बुरे वक्त में एक-दूसरे का साथ निभाना
शादी दो लोगों के लिए एक नया जीवन होती है, काफी कुछ लाइफ में बदल जाता है, रिश्ते, नाते सब चेंज हो जाते हैं। सबसे अहम है आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बन जाता है, जिसके साथ रहने के लिए आप ने सात फेरे लिए होते हैं। ऐसे में जो पार्टनर आपके साथ हर दुख, परेशानी में खड़ा रहे, सामने से आ रही समस्या को खुद की परेशानी समझ उसे सॉल्व करने की कोशिश करे, मुश्किल घड़ी में आपका हाथ थामे रहे तो समझे ये वो शख्स हैं जो आपके साथ लाइफ टाइम साथ रहेगा, ऐसे में शादी के लिए आप तैयार हैं।

अपने बारें में पार्टनर से खुल कर बात करना
जब आप अपने बारें में पार्टनर के साथ खुल कर बातें करना शुरू कर दें, जिसमें आपकी स्टडीज, करियर, फैमली सबकुछ आता हो और उसकी तरफ से भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले तो समझ लें कि आप दोनों शादी के लिए तैयार हैं। वहीं अगर आप या आपका पार्टनर साथ में फ्यूचर प्लानिंग को लेकर बचते हैं तो समझ ले कि अभी शादी करना सही नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
