Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ससुराल में जाते ही कैसे जीतें अपने पति का दिल

क्या आपकी शादी होनी होने वाली है? अगर हां, तो बहुत ही जल्दी आपके पास ढेर सारे कामों की लिस्ट होगी, जिसमें से शौपिंग की लिस्ट सबसे लंबी होगी। यही नहीं इसके अलावा अब तो आपके पास तरह-तरह के उपदेश भी आने शुरु हो गए होगें, की आपको अपने ससुराल वालों को कैसे खुश रख कर परफेक्ट बहु का अवार्ड जीतना है। खैर ये बात तो हुई अच्छी बहु बनने की, पर क्या आपको किसी ने ये बताया कि आपको अपने पति देव का दिल जीतने के लिए क्या-क्या करना चाहिये। अगर नहीं तो हम आपको बताएगें की आप ससुराल में जाते ही अपने पति का दिल कैसे जीतें। प्रस्तुत हैं कुछ टिप्स-
ऐसे जीतें पति का दिल-
1. हमेशा खुश रहें- अपने पति से कभी भी रुखा बर्ताव न करें। उन लोगों की तरह व्यावहार न करें जो हर किसी को अपने गुस्से के चलते अपने आगे-पीछे लोगों को दौड़ाते फिरते हैं। अगर पति ऑफिस से घर वापस लौट कर आए, तो उसका स्वागत हमेशा मुस्कुराते हुए करें। अपने पति की सारी बाते सुनें, उनसे पूछें की आज उनका दिन ऑफिस में कैसा रहा और क्या आज उनके साथ कुछ खास हुआ। यह करने से उन्हें लगेगा कि आप उनके काम में दिलचस्पी लेती हैं और आपको उनका हर वक्त ख्याल रहता है।
2. रिस्पेक्ट दिखाएं- एक अच्छी वाइफ अपने पति का हर वक्त सम्मान करती है। भले ही आप घर में हों या फिर किसी पार्टी या दोस्तों के बीच में, हमेशा उनका और उनकी कही हुई बातों का सम्मान रखें। उनको कभी भी दूसरों के सामने लज्जित या बेज्जती न करें, अगर आपको उनसे कोई शिकायत है भी तो उसे घर पर आकर शांतिपूर्वक ढंग से सुलझा लें। जब भी कोई बात करें, तो उससे पहले सोंच लें कि आपकी कही हुई बातों से उन्हें चोट तो नहीं लगेगी। इसलिए हमेशा सोंच समझ कर ही बोलें।
3. बात करें- बातें करना, एक अच्छी और मजबूत शादी की चाभी है। अपने दिनभर के काम से अपने पति से दो बोल बोलने का समय निकालें। अगर ज्यादा टाइम न तो कम से कम आधे घंटे का ही समय निकाल लें, पर बात जरुर करें। अगर आप दोनों में लड़ाई-झगड़ा या सुबह की किसी बात पर मनमुटाव चल रहा हो, तो उसे पूरी दुनियां को पता न चलने दें। इस समस्या को दो पल साथ में बैठ कर आपस में ही सुलझा लें।



Click it and Unblock the Notifications
