Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या आप अपना फेसबुक पासवर्ड अपनी पाटर्नर को देगें?
कुछ कपल्स का यह मानना होता है कि आपस में फेसबुक और मेल आइडी पासवर्ड एक्सचेंज करने से कोई बडा़ फर्क नहीं पड़ता बल्कि एक-दूसरे का विश्वास और बढता है। वहीं पर कुछ कपल्स का यह भी मानना है कि ऐसा करने से उनके लिए खतरा बढ़ सकता है जिससे निपटना काफी मुश्किल हो सकता है। अगर आपका/आपकी पार्टनर बड़ी ही पज़ेसिव किस्म की है तो वह आपका पासर्व जानने की बहुत इच्छुक होगी और अगर आपने उसे अपना पासवर्ड बता दिया तो समझ लीजिये आपकी मौत निश्चिंत। साथ ही वे लोग जो सोंचते हैं कि पासवर्ड शेयर करने से कोई फरक नहीं पड़ेगा, तो शायद आपको यह पढ़ लेना चाहिये-

पासवर्ड बताने से क्या होगा-
1.लडा़ई- मान लीजिये आपने अपना पासवर्ड अपनी पार्टनर को दे दिया है, तो हो सकता है कि वह कभी-कभार या फिर रोज़ाना आप पर नज़र रखने के लिए आपका अकाउंट चेक करें। अब सोंचिए आपका क्या हो सकता है। आपकी कोई एक छोटी सी गलती आपको जिंदगी भर के लिए झेलनी पड़ सकती है।
2.शंका- अगर आपकी पार्टनर ने ऐसा वेसा कुछ भी अकाउंट में देख लिया तो वह आप पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं कर पाएगी। इसलिए अगर आप सही भी होगें तब भी वह हर बात पर आप पर शंका करती रहेगी। वह चोरी छुपे आप पर नजर रखना शुरु कर देगी भले ही आप कितने ही शरीफ क्यूं न हों। अगर आप सोंचते हैं कि पासवर्ड देने से वह आपको और ज्यादा मानने लगेगी तो हो सकता है कि इसका उल्टा ही हो।
3.गलतफहमी- कभी ऐसा भी हो सकता है कि आपके किसी फ्रेंड दा्रा कोई मेसेज भेजा गया और वह आपकी पार्टनर को समझ में नहीं आया तो वह उसे गलत तरीके से ले लेगी। भले ही आप उसे इस मेसेज के बारे में सही से समझा दें पर यकीन मानिये उनके दिमाग में गलतफहमी जरुर बनी रहेगी। और वह उसकी तह तक जरुर जाएगीं।
4.प्राइवेसी की कमी- अगर आप पासवर्ड देते हैं तो इससे आपकी प्राइवेसी भंग होगी। हर रिलेशनशिप में स्पेस होनी बहुत जरुरी है और अगर किसी को वह नहीं मिलती है तो उसके लिए यह समय बहुत ही निराशा भरा होता है। हमारी जिंदगी में बहुत कुछ ऐसा होता है जो हम अपने दोस्तों से तो शेयर कर सकते हैं पर अपने पार्टनर से शेयर करने की सोंच भी नहीं सकते।



Click it and Unblock the Notifications
