Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अपने पाटर्नर से कभी ना शेयर करें यह चीजे
कोई भी इंसान अपने प्यार के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिये खुद को उसमें पूरी तरह से समर्पित कर देता है और यही बात वह खुद भी अपने या अपनी पाटर्नर से चाहता है। रिलेशनशिप में अपने पाटर्नर से भावनाएं या चीज बांटनी बहुत ही अच्छी बात मानी जाती है। लेकिन कभी कभार जीवन में ऐसी कुछ बाते या चीजे होती हैं जिनको पाटर्नर से शेयर करने पर बात बिगड़ सकती है। आपको पता होना चाहिये कि रिश्ते को मजबूत और सुचारू रूप से चलाने के लिये अपने पाटर्नर से कुछ बातें छुपाना भी बहुत जरुरी है। क्या हैं वे चीजे आइये जानते हैं उनके बारे में -

1. फेसबुक पासवर्डः आजकल पूरी दुनियां फेसबुक पर है। इसी तरह अगर आप की प्रोफाइल में भी कई सारे दोस्त खासकर अगर ज्यादा फीमेल फ्रेंड हों तो अपनी पाटर्नर से पासवर्ड बिल्कुल भी शेयर ना करें। दोनों ही पुरुष और महिलाएं अगर जानते हैं कि उनके पाटर्नर की दोस्ती विपरीत लिंग से ज्यादा बढ़ रही है तो वह अपने पाटर्नर पर शक करने लगते हैं जिससे उनके संबध में बेफिजूद की खटास आ जाती है।
2. एसएमएसः मोबाइल पर चैटिंग करना आम बात होती है। लेकिन अगर वह की गई चैटिंग अन्य व्यक्ति पढे़ तो उसे पूरी बात समझ में नहीं आएगी और वह उल्टा ही बाल की खाल निकाल लेगा। इसलिये अगर आप मैसेज दा्रा चैटिंग करते हैं, तो चैटिंग खतम हो जाने पर मैसेज हिस्ट्री को डिलीट करना मत भूलियेगा।
3. दोस्तों के नंबरः भले ही आप अपनी पाटर्नर पर बहुत ज्यादा ट्रस्ट करते हों लेकिन कभी कभार दोस्तों के नंबर शेयर करना जोखिम भरा हो सकता है। यहां कहने का मतलब यह है कि अपनी पाटर्नर पर आंख मूंद कर के तो भरोसा किया जा सकता है लेकिन किसी भी दोस्त पर आंख मूंद कर भरोसा करना सही नहीं होगा। यह बात उन दोस्तों पर लागू होती है जो सिंगल हैं इसलिये उनका नंबर अपनी पाटर्नर से मत शेयर कीजियेगा।
4. बैंक सेविंगः यह प्वाइंट खासकर पुरुषों के ज्यादा मायने रखता है। अगर आप अपनी पूरी सेविंग की सही जानकारी अपनी बीवी को बता देगे तो हो सकता है कि वह आपके पैसे बेफिजूद के महंगे कामों में उडा दे। और अगर आपने उसे उन कामों के लिये मना किया तो घर में फालतू का झगड़ा-फसाद होगा।
5. छुपे रहस्यः कभी भी अपने जीवन का कोई भी छोटा-मोटा राज अपनी/अपने पाटर्नर से बिल्कुल भी शेयर ना करें। अगर आप एक खुशनुमा शादीशुदा जीवन बिताना चाहते हैं तो भूल कर भी अपने पास्ट के बारे में अपनी बीवी/पति को ना बताएं। आज की जनरेशन में पास्ट रिलेशनशिप रखना बहुत आम है लेकिन यह बात आपके पाटर्नर का दिल दुखा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
