शादी करने जा रहें हैं, तो पहले गुज़रे इस क्‍विज से?

क्‍या आप जानते हैं कि ब्रिटेन की फैमिली अदालत ने वहां के लोगो को साथ रहने और शादी करने से पहले एक कम्‍पैटिबिलिटी क्‍विज से गुजरने का निर्णय दिया है। इस क्‍विज में कपल्‍स को कुछ सवालों जैसे, फाइनेंस, फैमिली, बच्‍चे और उनके अरमानों से जुडे़ कई ढेर सारे सवालों के जवाब हैं।

Getting Married

कस क्‍विज की कॉपी नीचे दी हुई है-

1. फाइनेंस-
क्‍या आप दोंनो को एक दूसरे की संपत्ति की हद मालूम है? आप दोंनो इस संपत्ति के बंटवारे को किस तरह से देखते हैं? क्‍या आपका यही नजरिया संपत्ति को बचाने के लिये भी लागू होता है? क्‍या होगा अगर आप अपने पैसे जमा करना चाहें और आपका पाटर्नर उसी पैसे से कार खरीने का इच्‍छुक हो?

क्‍या आप अपना पैसा अलग रखना चाहते हैं? क्‍या आप अपना अलग अकाउंट चाहते हैं? क्‍या शादी करने के बाद आपको अपनी महनत की माई अपने पाटर्नर का पुराना उधार चुकाने में खर्च करनी पडे़गी?

2. पारिवारिक मेलजोल-
अपने पाटर्नर के परिवार वालों से आपके किस प्रकार के संबन्‍ध हैं? क्‍या वे अच्‍छे हैं? क्‍या वे उसी शहद में रहते हैं जहां पर आप? क्‍या वे ज्‍यादा घुलनशील हैं?

3. बच्‍चे-
क्‍या आपको बच्‍चे चाहिये? कितने बच्‍चे चाहिये? आप अपने बच्‍चों को किस प्रकार बडा़ करना चाहते हैं? किस तरह की मान्‍यताएं उन्‍हें देना चाहते हैं? क्‍या आप उन्‍हें प्राइवेट स्‍कूल में पढा़एंगे या फिर सरकारी स्‍कूल में? अपना घर बच्‍चे के स्‍कूल के पास ही लेना पसंद करेंगे या फिर कहीं और ?

4. धर्म-
धर्म के बारे में आपका क्‍या विचार है? आप अपने बच्‍चे को किस धर्म की शिक्षा देंगे?

5. मौज-मस्‍ती-
क्‍या आप अपने खाली समय में भी वही रोज का काम करना पसंद करते हैं? क्‍या आप दोनो का इंट्रेस्‍ट एक जैसा ही है? क्‍या आप अपनी छुट्टी के दिन किसी बीच पर सोते हुए गुजारना पसंद करते है और आपकी पाटर्नर पहाडी़ यात्रा करते हुए।

6. लाइफस्‍टाइल-
शादी के बाद आप किस प्रकार की लाइफस्‍टाइल अपनाने की उम्‍मीद कर रहे हैं? आप कहां रहना पसंद करेंगे? क्‍या दोंनो में से कोई भी एक व्‍यक्‍ति शहर से दूर रहने की सोंच रहा है?

7. खर्चा-
क्‍या आपकी आदत महंगे जूते या गैजेट खरीदने की है? क्‍या आप में से कोई एक ऐसा सोंचता है कि महंगी चीजों में पैसा नहीं खर्च करना चाहिये? क्‍या आप चोरी-छुपे बेकार की चीजों में पैसे लगाते हैं? या फिर ऑनलाइन गैम्‍बलिंग करते हैं? या फिर हैंडबैग, चॉकलेट या मंहगे कपडों पर पैसा उडाते हैं?

8. काम-काज -
क्‍या आप दोनों एक दूसरे की जॉब से सहमत हैं? क्‍या किसी एक पाटर्नर को दूसरे की जॉब की वजह से परेशानियां उठानी पडेगी? क्‍या आप तैयार हैं? क्‍या आपको बच्‍चा होने के बाद जॉब छोड़नी पडेगी? आपके पाटर्नर का इस बारे में क्‍या विचार है? पार्ट टाइम वर्क के बारे में आप क्‍या सोंचती हैं?

9. रोल - मार्डन या परंपरागत विचार
क्‍या आप उसी तरह से जीना पसंद करेगे जैसे पुरानी कहावत है- औरते घर पर रहें और पुरुष बाहर का काम करें? घर का खर्चा कौन संभालेगा? क्‍या घर की जिम्‍मेदारी दोंनो पर होनी चाहिये? घर के खर्चो का बिल किस इंसान पर आना चाहिये?

Desktop Bottom Promotion