Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
जानिये कैसे घुमाती हैं महिलाएं मर्दों को?
क्या आपको यह लगता है कि आपकी बीवी बड़ी ही सीधी-साधी और आपकी हर बात मानने वाली महिला है। अगर आप सोंचते हैं कि आपके घर और बीवी पर केवल आपका ही राज चलता है तो आप पूरी तरह से गलत हैं। हो सकता है कि आपको आपकी बीवी सीधेपन के चक्कर में बेवकूफ बना रही हो। अक्सर ज्यादातर पति इस झांसे में आ जाते हैं और यह मान बैठते हैं कि वह ही घर के बॉस हैं लेकिन असलियत में उन्हें चालाकी से फसाया जा रहा होता है।
ऐसे फुसलाती हैं महिलाएं -
1. आप ही मालिक हैं- जब कोई भी संकट आता है और महिलाओं से वह संभल नहीं पाता, तो वे तुरंत ही पति को बॉस का दर्जा दे देती हैं और बोलती हैं कि "तुम इस घर के मालिक हो इसलिये तुम्हीं समझो, मैं क्या बोलूं"। ऐसा कह देने से पति समझ लेते हैं कि वह सचमुच में बॉस हैं, पर असलियत में उनकी पत्नी उन्हें चालाकी से बेवकूफ बना रही होती है।

2. दूसरे कपल्स का उदाहरण देना- जब भी कभी आपकी पत्नी या फिर गर्लफ्रेंड किसी दूसरे कपल का उदारण पेश करे तो समझ जाएं कि वह आपको एक मैसेज देना चाह रही है। यदि किसी पति ने अपनी पत्नी को उपहार में डायमंद रिंग दी है तो अगली बार आप भी इसके लिये तैयार रहें।
3. होम मिनिस्टर- जब बात घर को चलाने की आती है तब हर महिला अपने पति से आगे होना चाहती है। चाहे बात घर में नया समान लाने की हो या फिर बच्चों के कपड़े खरीदने की। आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपकी बीवी ने कब आपका पत्ता काट दिया है।
4. बेचारी बन जाना- वैसे तो महिलाओं को इंडिपेंडेन्ट कहलवाना बहुत ही अच्छा लगता है लेकिन जब उन्हें अपना काम किसी पुरुष से निकलवाना होता है तब वह बिल्कुल सहमी, मासूम और बेचारी सी बन जाती हैं।
5. रोना-धोना मचाना- यदि पत्नी का एक आंसू भी निकल जाए तो पति का दिल तुरंत पिघल जाता है। यह बात हर पत्नी को भली-भांति पता होती है कि उन्हें अपना काम किस तरह से निकलवाना है। रोना-धोना तो इनका रोज का काम है इसलिये आप ज़रा सचेत रहें तो अच्छा होगा।
6. बिन कही बातें- महिलाएं बिना कुछ बोले ही पुरुषों को धमकी दे डालती हैं। यदि आपने अभी तक अपनी गर्लफ्रेंड से शादी के बारे में नहीं पूछा है तो उसके लिये और भी रिश्ते इंतजार कर रहे हैं, ऐसा उसका कहना होगा। इसलिये आप बिल्कुल भी देरी ना करें।
7. फुसलाना या मक्खन लगाना- आमतौर पर महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक चौकस होती हैं। वे वास्तव में जानती हैं कि आप क्या पसंद करते हैं और क्या नहीं। आपकी पत्नी यह हथियार इस्तमाल कर के आपको बहुत आसानी के साथ फुसला सकती है। वह आपको आपके बर्थडे पर कोई गिफ्ट देगी और उसके बदले पूरे महीने अपका फायदा उठायेगी।



Click it and Unblock the Notifications
