Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
कैसे पढे़ अपने पाटर्नर का दिमाग?
किसी भी ब्याह में लडा़ई-झगडा़ होना बिल्कुल आम सी बात होती है, इसमें कोई छुपाने और शर्माने वाली बात नहीं है। जब पति अपनी पत्नी के मन की बात को समझ नहीं पाता तो पत्नी को ऐसा लगता है कि उसका पति उससे प्यार नहीं करता और धीरे-धीरे यही अनदेखी बीवी का दिल जला देती है जिससे घर में अशांति फैल जाती है।
यदि आपके रिश्ते में भी निराशा के बादल छाने लगे हैं तो आपको जरुरत है अपने पाटर्नर के दिमाग को पढ़ने की। नीचे कुछ सुझाव दिये गए हैं जिन्हें आजमा कर आप अपने पाटर्नर को और भी अच्छी तरह से समझ सकेगे और अपने रिश्ते को मजबूत बना सकेगे।

ऐसे पढिये अपने पाटर्नर का दिमाग
1. आपनी प्रतिक्रिया पर अंकुश लगाइये- किसी भी कही गई बातचीत पर अपना तुरंत रियेक्शन ना दिखाएं। सबसे पहले यह सोचे कि आपके पाटर्न के दिमाग में क्या चल रहा है और फिर उस हिसाब से अपना उत्तर तैयार करें। ऐसा करने से 50 प्रतिशत तक की बहस टल सकती है।
2. बाते कम और सुने ज्यादा- अपने रिश्ते में चुप रहना बहुत अच्छी बात है। यदि आप चुप रह कर केवल अपने पाटर्नर की बातों को ध्यान से सुनेगे तो आप उसे और भी अच्छी तरह से जान सकेगे। नहीं तो आप दोनों एक दूसरे के लिये पहेली बन कर रह जाएंगे।
3. सुराग ढूंढिये- कई लोगों कि आदत होती है कि वे गुस्सा होने पर घर का कोई कोना पकड़ लेगे और गुमसुम हो जाएंगे। यह आपके पाटर्नर का एक लक्षण है जिसे आपको ध्यान दे कर पहचानना होगा जिससे आपको पता चल सके कि वह अपसेट है।
4. उनकी पसंद-नापसंद जानिये- जब आप अपने पाटर्नर के साथ ज्यादा समय बिताएंगे तो आपको उनकी पसंद और नापसंद का पता चलेगा। यह एक जानकारी होगी जिसकी मदद से आप उनके मूड को अच्छी प्रकार से पहचान सकेगे।
5. इशारे समझिये- कई बार बातों से ज्यादा इंसान के हाव-भाव उसके दिमाग के बारे में बताते हैं। ऐसा करने से आप अपने पाटर्नर के दिमाग की बातों को समझ पाएंगे। यदि आपके पति ऑफिस से आ कर सोफे पर गिर जाते हैं तो इसका मतलब है कि वे थके हुए हैं और उन्हें अकेलापन चाहिये।
6. ट्रिगर दबाइये- हो सकता है आपका खराब मूड रोमांचक खेल खेलने के बाद या फिर कोई टेस्टी डिश खाने पर बदलता हो। हर इंसान को कुछ ना कुछ ऐसा करना पसंद होता है जिसको करते ही उसका खराब मूड बुरे से अच्दा हो जाता है, तो ऐसे में अपने पाटर्नर का भी ट्रिगर दबाइये और उनका खराब मूड बदल डालिये।



Click it and Unblock the Notifications
