Latest Updates
-
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं
डिवोर्स से कैसे बचें ?
पति-पत्नी के झगड़े जब हद से ज्यादा बढ़ जाते हैं तो वह डिवोर्स का रूप ले लेते हैं। किसी भी शादी में रूठना मनाना तो चलता ही है लेकिन, ऐसा कोई जरुरी नहीं है कि हर शादी करने वाले लोग सारी जिंदगी खुशी-खुशी जी लें। डिवोर्स लेना तो आसान है मगर जब एक जान दो हो जाने का फैसला कर लेते हैं तो, उसके बाद की कहानी भयंकर हो जाती है। आपकी शादी से ना केवल आप ही जुडे़ हुए हैं बल्कि आपके दो परिवार भी जुडे़ हुए हैं।
अगर आपका बच्चा है तो भविष्य में उसकी जिंदगी खराब होने का जिम्मा आप पर ही आएगा। बच्चों के लिए पैरंट्स की कमी को दुनिया की कोई चीज पूरी नहीं कर सकती। तो दोस्तों, अगर आपके घर में किसी बात पर गृह कलेश चल रहा है तो उसके चलते डिवोर्स लेने का फैसला ना करें। डिवोर्स से कैसे बचा जाए, इसके बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

डिवोर्स से कैसे बचें ?
1. समस्या को सुलझाएं- पुरुषों की आदत होती है कि वे हर बात को अपने दिल में समा कर रखते हैं, तो ऐसे में किसी भी बड़ी समस्या को सुलझाने के लिये खुल कर एक दूसरे से बात करें। उस समस्या को सामने लाइये जो आपको अपनी बीवी की तरफ से हो रही है।
2. समाधान निकालें- जब आपको पता है कि समस्या क्या है तो उसका समाधान निकालें, ना कि उसे पीछा छुड़ाएं। दोनों पति-पत्नी एक साथ बैठे और उस समस्या पर विचार करें, ना हो सके तो परिवार से किसी बुजुर्ग या मित्र को भी बुला लें।
3. सकारात्मक सोचिये- यदि आपके मन में केवल डिवोर्स लेने की ही सूझ रही हो तो, ऐसा सोंचना बंद कर दीजिये और सकारात्मक सोचना शुरु कर दीजिये।
4. अपनी गलतियों को स्वीकरें- गलती हमेशा किसी एक की नहीं होती, यह दोनों ओर से होती है। खुद की गलतियों के लिये जिम्मेदार बनिये और उसे सुधारिये।
5. जरुरी बदलाव लाइये- खुद में जरुरी बदलाव लाइये। अपना नजरिया हमेशा एक जैसा ही ना रखें। हमेशा एक जैसा रवैया शादी की परेशानियां सुधारने में कामियाब नहीं रहता। अपने पाटर्नर से बात कीजिये और जरुरी बदलाव लाने के लिये बात कीजिये तथा परेशानी को सुलझाइये।
6. गलतफहमी दूर करें- डिवोर्स लेने की यह एक अहम जड़ है। गलतफहमी आपके रिश्ते को तोड़ कर रख सकती है। यदि आपकी शादी में बहुत सी गलतफहमी पनप रही हैं तो उसे तुरंत सुधार लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
