Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
आखिर पुरुष धोखा क्यों देते हैं?
पुरूष अक्सर महिला को खो देते है क्योंकि वह उन्हे धोखा देते है। एक औरत को अपने पति से हमेशा वफादारी की उम्मीद होती है और वह अपने पति को दूसरी औरत के साथ नहीं देख सकती। अगर दिक्कतें एक लेवल से ज्यादा बढ़ जाती है तो वह तलाक लेने के बारे में सोचती है।
लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर पुरूष धोखा देते क्यों है। स्वाभाविक रूप से किसी को भी इस बात की सही जबाव नहीं पता होगा कि आखिर पुरूष धोखा क्यों देते है लेकिन हम आपको दस ऐसे कारणों को स्पष्ट करना चाहेंगे। ज़रा ध्यान से पढियेगा।

कुछ नया करने के लिये
पुरूष हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करते है। पुरूष हमेशा अपनी दैनिक दिनचर्या वाले जीवन में कुछ नया चाहते है और एक रोमांचक चीजों के साथ सम्बंध जोड़ना चाहते है। वह बहुत जल्दी की अपनी रोजाना जिन्दगी से बोर हो जाते है।

सिर खाने वाली वाइफ के कारण
एक सिर खाने वाली वाइफ के कारण भी पुरूष किसी और के साथ बातों को साझा करने और दोस्ती करने में विश्वास रखते है। वे दूसरी महिला के साथ रिश्ता बनाते है, उन्हे ऐसा लगता है कि शायद वो उन्हे अच्छे से समझ सके और उनकी केयर कर सके।

काम के दौरान किसी भी महिला से मुलाकात आसान होती है
कई पुरूष जब किसी बिजनेस ट्रिप पर जाते है तो वह दूसरी औरतों के साथ फ्लर्ट करते है, उनके साथ अफेयर चलाते है। उस समय उनकी बीबी तो बहुत दूर होती है, ऐसे में उन्हे दूसरी औरतें ज्यादा लुभाती है।

तांकझांक करने वाली आदत
पुरूषों में अक्सर तांकझांक करने की आदत होती है। उन्हे दूसरी औरतें ज्यादा आकर्षित करती है, जो महिला उनकी बीबी होती है उसमें उन्हे ज्यादा दिलचस्पी नहीं होती है।

मैं पुरूष हूं
कई पुरूषों में पुरूषवाद बहुत ज्यादा होता है, उन्हे लगता है कि वह पुरूष है और अपने मनमुताबिक काम कर सकते है, वह किसी और औरत के बारे में सोच सकते है लेकिन उनकी पत्नी नहीं।

रिश्ते में ताजगी न रहना
कई बार पति - पत्नी के रिश्तों में ताजगी नहीं रहती है, वह एक दूसरे से अलग - थलग रहते है। ऐसे में भी आदमी, अपनी मानसिक और शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरी औरत की तरफ आकर्षित होता है।

सेक्स लाइफ का अच्छा न होना
अगर किसी भी जोड़े की सेक्स लाइफ में कोई दिक्कत होती है तो इसका सबसे गहरा प्रभाव पुरूष के मन पर पड़ता है और इसीकारण वह दूसरी स्त्री के बारे में सोचता है और अपनी वाइफ को धोखा देता है।

बदला
अगर पत्नी अपने पति को लेकर वफादार नहीं है तो पति भी खुन्नस में आकर अफेयर चलाने के बारे में सोचता है, ताकि वो उसके साथ अपने हिसाब को पूरा कर सके।

छिपकर कुछ करने की कोशिश करना
आदमी अक्सर ऐसे अफेयर चलाते है कि उन्हे लगता है कि उनकी बीबी को कुछ भी पता नहीं चलता है। जब तक उनहे कोई खतरा नहीं होता है तब तक वह दूसरी महिला के साथ सम्बंध बनाने के बारे में नहीं सोचते है।

दोस्तों का दबाव
कई बार दोस्तों के दबाव में आकर पुरूष शादी के बाद अफेयर चला लेता है और अपनी बीबी को धोखा देता है। पुरूष अक्सर अफेयर को मजा समझते है और खुद तो करते ही है और दोस्तों को भी ऐसा करने के लिए मोटिवेट करते है। अगर वो दोस्त ऐसा न करे तो उसे बीबी का गुलाम कहकर उसका मजाक उडाते है।



Click it and Unblock the Notifications