लड़की अपने होने वाले पति से क्‍या उम्‍मीद रखती है?

ठीक लड़को की ही तरह, हर लड़की अपने सपनों के राजकुमार की कामना करती है। वह चाहती है कि वह जिस्‍से भी शादी करे वह उसे समझने वाला और खूब सारा प्‍यार करने वाला हो। वह चाहती है कि उसका होने वाला पति उसे एक रानी की तरह रखे और उसकी इज्‍जत करे। अपनी जिंदगी में ऐसा पति ढूंढना बहुत मुश्‍किल है जो आपकी शादी शुदा जिंदगी को खुशी-खुशी पार लगवा दे। आइये जानते हैं कि एक लड़की को अपने हाने वाले पति में ऐसे क्‍या-क्‍या गुण चाहिये।

लड़की अपने होने वाले पति से क्‍या उम्‍मीद रखती है?

1. इज्‍जत- यह एक ऐसी महत्‍वपूर्ण चीज है जो शादी करने वाली महिला होने वाले पति से उम्‍मीद होती है। वह अपने मां-पिता को छोड़ कर जब दूसरे इंसान के साथ हमेशा के लिये नए घर में आती है तो, उसके मन में बस एक ही डर होता है, कि क्‍या यह इंसान मेरी इज्‍जद करेगा।

What Women Expects From Would-Be-Husband?

2. ढेर सारा प्‍यार- ढेर सारी गलतियों के बावजूद भी अगर उसे प्‍यार मिले तो वह इस दुनिया कि सबसे खुशनसीब महिला होगी।

3. भरोसा- शादी में अगर एक दूसरे पर भरोसा न हो तो समझिये कि शादी की बरबादी हो सकती है। एक लड़की चाहती है कि उसका पति कभी उससे झूठ न बोले और न ही धोखा दे।

4. समझने वाला- कहते हैं कि महिलाओ को समझना बहुत मुश्‍किल है इसलिये वह इंसान जो महिलाओं की जरुरत को समझे, वही इंसान सही से घर को बसा सकता है।

5. अधिकार और स्वतंत्रता- अपनी बीवी के बारे में भला सोचना हर पति का धर्म है, लेकिन उसे दबा कर रखना और उसकी स्‍वतंत्रता को छीन लेना, उसकी जिंदगी का गला घोंटना जैसा है।

6. बोझ बांटना- पुराने जमाने की ही तरह महिलाएं अब भी अपने होने वाले पति से यह उम्‍मीद करती हैं कि वह उनकी सारी जिम्‍मेदारियों का बोझ उससे बांट लेगें।

7. स्‍नेह और दया- एक लड़की को अपना घर बार सब कुछ छोड़ना पड़ता है तो, वह अपने होने वाले पति से इच्‍छा रखती है कि वह उसे प्‍यार, स्‍नेह और दया दे कर भर देगा। अगर वह खाना पकाने में मदद करे या वह बच्‍चों को घर से स्‍कूल तक छोड़ दे, तो यही उसकी बड़ी मदद होगी।

8. सच्‍चा दोस्‍त- एक महिला अपने दोस्‍त में हमेशा एक सच्‍चा दोस्‍त ढूंढती है, जिससे वह हर बात शेयर कर सके और अपने दिल का बोझ उतार सके। एक आदमी जो बिना अपना धैर्य खाए अपनी पत्‍नी की बात सुने वही इंसान शादी के लायक होता है।

Desktop Bottom Promotion