Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
शादी शुदा कपल्स अक्सर करते हैं ये गलतियां
शादी जन्मों जन्मों का बंधन होता है और इस बंधन से जुड़ते हैं दो दिल। साथ ही दो दिल के साथ ही जुड़ जाते हैं दो परिवार भी। शादी के पहले तो आपकी खुशी समा नहीं पाती और जब आप शादी के पवित्र बंधन में बंध जाते हैं तो आप जैसे ही कई शादी शुदा जोड़े कुछ गलतियां करना शुरु कर देते हैं, जिससे आपकी शादी शुदा जिन्दगी पर बुरा असर पड़ना शुरु हो जाता है। शादी करने के बाद बहुत ही सर्तक कदम उठाने चाहिये जिससे आपके रिश्ते में कोई खटास न पैदा हो सके।
क्या आप जानना चाहते हैं कि शादी के बाद कपल्स ऐसी कौन कौन सी गलतियां करते हैं, जिससे उन्हें बाद में परेशानी उठानी पड़ती है। तो अगर आप भी इन कपल्स में से एक हैं तो, अभी से ही अपनी गलती सुधार लें। आइये जानते हैं कि कौन सी हैं वे गलतियां जो कि शादी-शुदा कपल्स अक्सर करते हैं।

हर बात अपने पेरेंट्स से शेयर करना
कई कपल्स अपनी नोक-झोक की बाते अपने पेरेंट्स या अपने रिश्तेदारों को बताते हैं जो कि कभी नहीं करना चाहिये। इससे आपका पार्टनर उनके सामने शर्मिंदगी का पात्र बन सकता है।

दोस्तों को प्राथमिकता देना
पति को घर पर वेट करवा कर आप खुद दोस्तों के साथ इंज्वॉय कर रहीं हो, तो यह बात बिल्कुल भी ठीक नहीं है। दोस्तों और पति के लिये ऐसे समय निकालिये कि दोनों को ही बुरा न लगे।

केवल मां की सुनना
लड़के अक्सर यह गलती कर बैठते हैं। शादी के बाद जब कपल्स की नोक झोक में मां दखल देती है, तो घर बिखर जाता है। बात तब बिगड़ती है जब बेटा बीवी की न सुन कर हमेशा अपनी मां की ही सुने और करे।

पार्टनर की इज्जत न करना
कपल्स को एक दूसरे की इज्जत करनी चाहिये और खुद भी वैसा व्यवहार करना चाहिये जैसा वह खुद के लिये चाहता है।

नजदीकियों का कम होना
कई कपल्स की सेक्जुअल लाइफ बहुत ही खराब होती है। अच्छी मैरिड लाइफ के लिये सेक्स बहुत जरुरी है।

स्वार्थ दिखाना
नई नई शादी में ऐसा अक्सर देखा जाता है कि पार्टनर केवल अपनी खुशी के लिये जीता है। लेकिन अब आप शादी शुदा है और एक से दो हो चुके हैं, इसलिये केवल अपने बारे में ही सोचना सही नहीं है। अगर आप अपनी पार्टनर के बारे में नहीं सोचेगे तो भला कौन सोचेगा।



Click it and Unblock the Notifications
