Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
महिलाओं से कौन-कौन से झूठ बोलते हैं पुरुष
क्या आपके पति अक्सर आपको वही पुरानी लाल रंग की ड्रेस जिसमें आप खुद को मोटी महसूस करती हैं, देख कर आपकी तारीफे करते हैं। तो इसका मतलब है कि वे आपकी झूठी तारीफ करते हैं और आप भी उनकी इस झूठी तारीफ को सुन कर खुश हो जाती हैं। अगर वह आपसे एक झूठ बोलते हैं तो आपको उनके मुंह से दो झूठ बुलवाने आते हैं। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि वह नहीं चाहते कि आपका मूड उनकी किसी बात से खराब हो।
लेकिन बार - बार इतना झूठ बोलने से उनकी आदत ही झूठ बोलने की पड़ जाएगी। हर बात पर झूठ बोलने से रिश्तों में दरारे पड़ सकती है। आपको जानना होगा कि आपके पति या फिर आपका बॉयफ्रेंड कितनी दफे और कौन कौन सी बातों पर आपसे झूठ बोलता है। आइये जानते हैं इन झूठों के बारे में-

तुम बिल्कुल भी मोटी नहीं दिखती
जब भी कोई लड़की अपने पति या बॉयफ्रेंड से पूछती है कि वो इस कपड़े मे मोटी दिखती है क्या। तब कुछ पुरुष या तो चुप हो जाते हैं या फिर कोई बहुत ही खुश कर देने वाली लाइन बोल देते हैं।

मैनें स्मोकिंग करना बंद कर दिया
जब भी आप किसी लड़के से पूछेगीं कि क्या वह स्मोकिंग करता है तो उनके जुबान पर हमेशा यही उत्तर रहेगा कि नहीं। और अगर आपने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया तो वे इस बात को कभी नहीं स्वीकार करेगें।

हम इसके बारे में बाद में बात करेगें
यह वाक्य कई लड़को को लड़कियों से बड़ी बड़ी बहस में डालने से रोक लेता है। जब वे कहते हैं कि हम इसके बारे में बाद में बात करेगें तब आपको समझ लेना चाहिये कि उनका बाद कभी नहीं आता।

इस वेकेंड को मेरी एक खास मीटिंग है
कई लड़के अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिये वीकेंड का चुनाव करते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड को झूठ बोलते हैं कि उनकी कोई जरुरी मीटिंग आ पड़ी है। लेकिन अगर आप उनके साथ बहुत सालों से रिलेशनशिप में हैं तो आप उनके इस झूठ को आसानी से पकड़ सकती हैं।

बेशक, मुझे तुम्हारी सहेलियां पसंद हैं
हांलाकि कुछ पुरुष इस मामले में झूठ नहीं बोलते, मगर कुछ अपनी पार्टनर को केवल खुश करने के लिये ही ऐसा बोलते हैं।

मेरे दिमाग में केवल सेक्स ही नहीं रहता
अगर पुरुष ये दिखाने की कोशिश करें कि वे सेक्स के बारे में नहीं सोच रहे हैं, तब भी उनके दिमाग में यही चलता रहता है।

मुझे तुम्हारे हाथों का खाना अच्छा लगता है
कुछ महिलाएं बहुत ही घटिया कुक होती हैं लेकिन उन्हे इसके बारे में पता नहीं होता क्योंकि अक्सर उनके पति झूठ बोलते हैं कि उन्हें उनके हाथों का खाना बहुत पसंद है। वे ऐसा इसलिये बोलते हैं जिससे उनके घर में लड़ाई न हो।

मैने तुमसे ज्यादा सुंदर लड़की कभी नहीं देखी
अब यह लाइन मानों केक पर आइसिंग लगाने जैसी हो गई। पुरुष ऐसा झूठ तब बोलते है जब वे किसी तंग स्थिति में पहुंच गए हों।

ऑफिस में सब कुछ अच्छा चल रहा है
पुरुष वैसे भी नहीं चाहते कि उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड उनकी किसी बात को लेकर परेशान हो। इसलिये वे अक्सर अपने ऑफिस में चल रहे किसी भी बवाल को अपने घर में डिसकस नहीं करते।



Click it and Unblock the Notifications
