Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऐसे बने अपने पति की प्रिय पत्नी
शादी का मतलब केवल घर संभालना और पति के लिये अच्छा अच्छा खाना बनाना ही नही होता बल्कि आप पति के सुख दुख में उनका साथ कैसे देती हैं , वह भी बहुत मायने रखता है। एक लड़का और लड़की शादी इसलिये करते हैं, जिससे वे सारी जिंदगी एक दूसरे का साथ निभा सके। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में जहां किसी के पास एक दूसरे को समझने का समय नहीं है वहीं पर अगर घर में एक प्यारी से पत्नी हो, जो आपका ख्याल रखे, तो समझ लीजिये कि आपको जन्नत मिल गई है।
महंगाई के जमाने में अगर ऐसी समझदार पत्नी मिल जाए जो आपके पैसे बचाए तो कैसा रहेगा। समय बदल रहा है और समय के साथ लड़कियों की सोंच भी बदल रही है। तो अगर आप एक काम काजी या घरेलु पत्नी हैं तो अपने पति की बातों को समझे और उनका सपोर्ट करें।
अगर आप घर के पैसों को बचा कर किसी जरुरी काम में लगाती हैं तो आप अपने पति की प्रिय बन सकती हैं। अगर आप घर पर ही रहती हैं तो भी आप अपने पति का काफी चीजों में सपोर्ट कर सकती हैं। गैस का बिल, बिजली का बिल भरना या फिर बच्चों को पढ़ाई लिखाई में मदद करना भी बहुत बडा काम होता है। यहां पर कुछ अनोखे तरीके दिये हुए हैं जिसको आजमा कर आप अपने पति के कामो में उसका साथ निभा सकती हैं और उनकी प्रिय पत्नी बन सकती हैं।

उन्हें सहारा दें
कोई भी पति ये नहीं चाहेगा कि आप परिवार का भार अकेले ही संभाले। लेकिन आपका फर्ज बनता है कि जब आपके पति की जॉब पर कोई बात आ जाए तो आप उनका साथ देना न भूलें।

उनके करियर की सलाहकार बने
पति को ऐसी बीवी अच्छी लगती है जो उनके करियर में थोड़ी बहुत दिलचस्पी ले। तो अगर आपको उनके करियर से संबन्धित थोड़ा सा भी ज्ञान है तो उनसे उनके ऑफिस और वहां कि दिकत्तों के बारे में बात करना मत भूलियेगा।

उन्हें जिंदगी में चुनौतियां लेने के लिये प्रोत्साहित करें
अगर जिंदगी में रिस्क नहीं लिया जाए तो जिंदगी जीने का मजा नहीं आएगा। अपने पति को करियर में रिस्क लेने पर प्रोत्साहित कीजिये और उनके लिये हमेशा आर्थिक और भावनात्मक रूप से तैयार रहिये।

उनके कठिन समय में उनका साथ दें
मान लीजिये कि उनके क्रेडिट कार्ड का बैलेंस खतम हो गया है, तो आप उन पर चिल्लाने की बजाए उनका बिल खुद भर दीजिये।

एक अच्छी ग्रहणी बनिये
अगर आप बाहर काम नहीं भी करती हैं तो भी आप अपने पति की जान हैं। घर में ही रह कर आप उनकी और अपने घर की देखभाल कीजिये।

घर के पैसे बचाइये
बेकार की शॉपिंग करने की बजाए अपने घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये पैसे बचाइये। ऐसे करने से आप उनके लिये सहारा बन सकती हैं।

वित्तीय जिम्मेदारियों को साझा करें
यदि घर को चलाने के लिये दोनों पार्टनर पैसों की जिम्मेदारी बांट लें तो घर को आराम से चलाया जा सकता है। बीमा प्रीमियम, निवेश और बच्चों की शिक्षा जैसी जरुरी जिम्मेदारियों को अपने पति के साथ जरुर बांटे।

उनके निवेश को संभाले
पुरुष अपने करियर और काम को लेकर इतने बिजी हो जाते हैं कि उनके पास अपने निवेश पर ध्यान देने का समय ही नहीं बचता। लेकिन महिलाएं इन सब मामलों में बड़ी सावधान रहती हैं तो, ऐसे में आप अपने पति का निवेश संभालने का भार लें।

उन्हें जरुरी तारीखे याद दिलाएं
अक्सर पुरुषों को जरुरी तारीखे जैसे मां का जन्मदिन या फिर उनके पक्के दोस्त का जन्मदिन याद नहीं रहता तो आप इसकी जिम्मेदारी ले सकती हैं।

उन्हें सम्मान दीजिये
हर इंसान को सम्मान की जरुरत होती है। इसलिये आप भी अपने पति के अंदर की छोटी छोटी कमियों को निकालना बंद कर दीजिये और उन्हें वह सम्मान दीजिये जो उन्हें चाहिये। इससे आप उन्हें भावनात्मक रूप से सहारा दे सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
