Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
10 क्रूर बातें जो पुरुष स्त्रियों के साथ करते हैं
आप उन्हें प्यार कर सकती हैं या उनसे नफरत कर सकती हैं परंतु उनकी उपेक्षा नहीं कर सकती - हाँ, आपकी ज़िन्दगी में जो पुरुष है हम उसके बारे में बात कर रहे हैं । शायद वह आपकी ज़िन्दगी में वह व्यक्ति हैं जिन्हें आप सबसे ज्यादा प्यार करती हैं परंतु वे कई तरीकों से आप पर सदा अत्याचार कर सकते हैं।
कभी कभी उनका ज्यादा प्यार दिखाना या आपका जन्मदिन भूल जाना, उनके लिये आम बात होती होगी लेकिन इन बातों का असर आप पर क्या होता है, यह आप खुद ही अच्छे से जानती हैं। यहाँ 10 ऐसी क्रूर बातें बताई गई हैं जो पुरुष स्त्रियों के साथ करते हैं और वे ऐसा समझते हैं कि ऐसा करना कुछ गलत नहीं है।

10 क्रूर बातें जो पुरुष स्त्रियों के साथ करते हैं
1.बड़ा अहंकार होना: क्या आपने कभी सोचा है कि किसी स्थान पर पहुँचने के लिए पुरुष हमेशा रास्ता पूछने से कतराते हैं, वे उस जगह को स्वयं ही खोजना चाहते हैं, चाहे उसमें दो घंटे की देरी हो या गैस व्यर्थ जाए। इसका कारण यह है कि वे अहंकार से घिरे हुए होते हैं। यह पुरुष के सबसे अधिक ओछेपन का एक प्रकार है।
2. याददाश्त कम होना (चयनात्मक स्मृति के साथ जीना): उन्हें सभी क्रिकेट और फुटबॉल खिलाडियों के न सिर्फ नाम बल्कि उनके स्कोर भी याद रहते हैं। परंतु जब उनके नज़दीक के लोगों के जन्मदिन या सालगिरह की बात आती है तो उनके दिमाग को एक बीमारी हो जाती है जिसे "सिलेक्टिव मेमोरी सिंड्रोम" कहते हैं।
3. तिरछी नज़र से देखना: विश्व भर में किये गए सर्वे से आधिकारिक तौर पर पता चला है कि पुरुष महिलाओं के स्तनों को तिरछी नज़रों से देखते हैं। परंतु हम उन्हें यह कैसे बताये कि उनकी यह हरकत न सिर्फ उस प्रतिष्ठित महिला के लिए क्रूर है बल्कि यह उस महिला के लिए भी है जो उनके बाजू में बैठी है। वे कभी भी यह मौका नहीं छोड़ते, भले ही उस समय वे डेट पर हों!
4. खुले रूप से हक़ दिखाना: पुरुषों में असुरक्षा की भावना कहाँ से आती है? (उनकी माँ से?) वे महिलाओं को ईर्ष्या या जलन के लिए दोषी ठहराते हैं परंतु यदि उनकी अपनी पत्नी किसी अन्य पुरुष के बारे में बात करे तो वे चुम्बक की तरह चिपक जाते हैं।
5. अपने पाखंड पर गर्व: इस विषय में पुरुष अधिक क्रूर होते हैं! वे शहर की सबसे सेक्सी लड़की के साथ घूमना चाहते है, परंतु जब अपनी मां से मिलवाने की बात आती है तो वे घरेलू लड़की ही चाहते हैं। आपको ऐसी लड़की पसंद आती है जो स्वच्छंद विचारों वाली हो, आपके साथ रात में घूमने जा सके परंतु जब शादी के लिए लड़की ढूंढते हैं तब?
6.ज़रुरत से ज्यादा देखभाल दिखाना: जब आप घर से बाहर जाती हैं और हर 15 मिनिट बाद जब वे आपको फोन करके पूछते हैं कि आप कहाँ हो तब कैसा लगता है? इस प्रकार से ध्यान रखने से आपको चिढ़ होने लगती है। क्या उन्हें यह नहीं समझता कि उनके हमारी ज़िन्दगी में आने से पहले हमारी ज़िन्दगी कितनी शांत, सुरक्षित और बहुत अच्छी थी।
7. हर जगह स्वयं को सर्वश्रेष्ठ (सुपरमैन) समझना: हाँ यह अच्छा लगता है जब सहायता करने के लिए कोई पुरुष पास हो। हालाँकि उनकी (मैं सब कुछ कर सकता हूँ) प्रवृत्ति से परेशानी ज्यादा होती है और फायदा कम होता है विशेषत: तब जब वे एक प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर और वित्तीय सलाहकार सब कुछ बनने का प्रयत्न करते हैं।
8. भावनाओं को बकवास समझना: महिलायें भावनात्मक हो सकती हैं परंतु व्यावहारिक दृष्टि से पुरुष सदैव ऐसे नहीं होते। पुरुष अच्छे हो सकते हैं यदि वे भावनाओं का मज़ाक बनाना और उन्हें व्यर्थ समझना छोड़ दें।
9. दोस्ती को प्राथमिकता देना: महिलाओं को बहुत बुरा लगता है जब शादी के बाद भी पुरुष अपनी प्राथमिकताएं नहीं समझते। जब महिलायें अपने लिए समय मांगती हैं तो वे उसे भावनात्मक रूप से निर्भर रहने वाली बेल समझते हैं, परंतु यह कितना उचित है जब आपने अपनी पत्नी के साथ लांग ड्राईव पर जाने का वादा किया हो और आप उसमें अपने मित्रों को भी साथ ले कर जायें।
10. सेक्स राक्षस समझना: नि:संदेह रूप से महिलाओं को बिस्तर पर प्यार करना पसंद होता है परंतु आमतौर पर पुरुष यह अपेक्षा करते हैं कि उनकी पत्नियां उनके साथ किसी पोर्न स्टार की तरह व्यवहार करें। यह एक प्रकार की क्रूरता है। यह अच्छा होगा कि उन्हें उनके जैसा बना रहने दें और उन्हें किसी असुविधाजनक स्थिति में न डालें तथा असहयोग के लिए उन्हें दोषी न ठहराएं।



Click it and Unblock the Notifications
