Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
एक अच्छे साथी के 7 गुण
एक अच्छे साथी के गुणों पर विचार करते समय अधिकतर लोग आमतौर पर जो सबसे बड़ी गलतियाँ करते हैं, उनमें से एक यह है कि वे केवल अपने साथी के शारीरिक गुणों पर ध्यान देते हैं और उसके अन्य महत्वपूर्ण गुणों को अनदेखा करते हैं। संभवतः क्योंकि आप उसके शारीरिक गुणों को पहचानने में कामयाब हो सके हैं तो क्या यह कहना संभव है कि 'यह एक अच्छा साथी है'? बिल्कुल ठीक, लेकिन यह संपूर्ण नहीं है।
अपने साथी के बारे में विचार करने के लिए केवल उसके शारीरिक गुण ही काफी नहीं होते हैं। यह केवल उसका एक छोटा सी प्रतिशत है। निम्नलिखित स्टेप्स एक अच्छे साथी के मुख्य गुणों को स्पष्ट करेंगें।

1. आप जैसे हैं, आपको वैसा ही स्वीकार करता हैः
एक अच्छा साथी होने का गुण है कि वह आपको वैसा ही स्वीकार करे जैसें कि आप हैं। इसी कारण से कुछ लोग अपने साथी के साथ केवल अच्छे समय में होते हैं। वे उसकी दूसरी साइड को देखना पसंद नहीं करते। लेकिन एक अच्छा साथी वही है जो आपको आपके ही रूप में स्वीकार करे और आपके बुरे समय में आपका साथ दे।

2. अपने शब्दों पर बना रहता हैः
वह विनम्र, सम्मानजनक, विचारशील और अपने साथी की ज़रूरतों का ध्यान रखने वाला होता है। एक अच्छा साथी कठिन परिस्थितियों से झूठ बोलकर बचता नही है जैसा कि अभद्र लोग करते हैं। एक अच्छा साथी यदि आपको फोन करने, इंतज़ार करने, बाहर ले जाने या फिर किसी अन्य काम के लिए वादा करता है तो वह उसे निभाता है। अगर वह अपना वादा पूरा नहीं कर पाता तो वह उसका उचित कारण बताता है न कि झूठे बहाने बनाता है।

3. वह मददगार होता हैः
एक अच्छा साथी रिश्ते के दायरे के बाहर भी व्यक्तिगत विकास के महत्व को समझता है। वह अपने साथी की उपलब्धि को दोनो की सफलता मानता है। वह अपने साथी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है न कि उसकी आगे बढ़ने की इच्छाओं का विरोध करता है।

4. वह सहज ही अपने प्यार को व्यक्त करता हैः
एक अच्छे साथी को आपके लिए अपने प्यार का इज़हार करने के लिए किसी विशेष अवसर की ज़रूरत नहीं होती। वह अनायास ही ऐसा करता है। वह आपको दुनिया का सबसे खूबसूरत, शानदार, अद्भुत और अद्वितीय व्यक्ति मानता है। अन्य खूबसूरत लोग उसका ध्यान आकर्षित कर सकते हैं लेकिन उसका मन आपके ही पास रहता है।

5. वह सहनशील होता हैः
एक सच्चा साथी आपको हर समय अपने साथ रहने के लिए मजबूर नहीं करेगा। वह इस तरह की कोई बात नहीं करता। आपको मजबूर करने के बजाय वह आपको इम्प्रेस करने और यह जताने की कोशिश करेगा कि वह आपके प्यार के लायक है।

6. अपनी गलतियों को स्वीकारता हैः
एक अच्छा साथी अपनी गलतियों को स्वीकारता है और उसके लिए बिना कोई परिस्थिति बनाए माफी मांगता है। लेकिन यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहते हैं जो अपनी गलतियों को स्वीकार न करके आपको या फिर दूसरों को दोषी ठहराता है, तो यह संभावना है कि वह अच्छे साथियों में से एक नहीं है।

7. उसके पास आपके लिये हमेशा समय हैः
एक अच्छा साथी चाहे कितना भी व्यस्त हो, आपके लिए समय ज़रूर निकालेगा। एक अच्छे साथी का गुण है कि वह ऐसा कभी नहीं कहता "क्षमा करें, लेकिन मैं काम में व्यस्त था।", नहीं! ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यदि वह आपका साथ चाहता है तो वह पर्वत हिला देगा, महाद्वीप पार करेगा, दूर देश तक जाएगा और वह सब कुछ करेगा जो वह आपके साथ पाने के लिए कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
