Latest Updates
-
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी
क्यूं ले लेती हैं महिलाएं तलाक?
पुरुष और महिला का संबंध जितना सरल दिखता है, वास्तव में उतना होता नहीं है। यह संबंध कहीं अधिक उलझा हुआ होता है। संबंधों को सलामत रखने लिए दोनों को ही ईमानदार कोशिश करनी होती है। हालांकि शुरू-शुरू में तो यह काफी रोमांटिक होता है, पर कुछ समय बाद फेमिली लाइफ में इस संबंध को बनाए रखने के लिए ढेर सारे धैर्य और आत्म-नियंत्रण की जरूरत होती है।
बच्चों को अच्छी परवरिश और शिक्षा देने के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों से तनाव पैदा होना स्वभाविक है। कभी-कभी तो इससे पति-पत्नी के रिश्तों में दरार भी पड़ जाते हैं। जो व्यक्ति ऐसी मुश्किलों से पार पाने में सफल होता है, वही एक सुखी वैवाहिक जीवन जी सकता है।
बच्चों के कारण महिलाएं हमेशा एक सफल वैवाहिक जीवन को तरजीह देती हैं। भावनात्मक जरूरतों के कारण वह अपने पति के प्रति समर्पित रहती है। पैसों के लिए भी वह अपने पति पर ही निर्भर रहती है। पर उनकी जिंदगी में एक ऐसा पल आता है, जब उन्हें लगता है कि संबंधों में बने रहने के बजाय तलाक ले लेना ही अच्छा है। आज के समय में कोई भी पुरुष किसी महिला को यूं ही स्वीकार नहीं करता है। वहीं महिला भी तलाक का रास्ता अपनाती हैं। आखिर क्यों?

1.पति का रंगीन मिजाज
देखा जाए तो पत्नी के तलाक देने के पीछे भी पति का ही हाथ होता है। पुरुष आमतौर पर रंगीन मिजाज होते हैं और वह आसानी से किसी दूसरी महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लेते हैं। एक पढ़ी लिखी पत्नी कभी इसे बर्दाश्त नहीं करती है और वह तलाक का रास्ता चुन लेती है।

2. पैसे की तंगी
पैसे से संबंधित स्वतंत्रता के कारण भी महिलाएं तलाक देती हैं। वह खुद के प्रति अपने पति के कठोर रवैये और असहनीय व्यावहार को पसंद नहीं करती है।

3. दूसरे पुरुष की ओर आकर्षण पैदा होना
आज के समय में कई महिलाएं दूसरे पुरुषों से प्रेम करने लगती है और ऐसे में अपने पति को तलाक दे देती है, ताकि दोबारा शादी कर सके।

4. फेमिली का दवाब
जब महिलाओं को लगता है कि उनकी सास बहुत ज्यादा हस्तक्षेप कर रही है तो वह इसे पसंद नहीं करती है। हालांकि पूरब में ज्यादातर लोग संयुक्त परिवार में रहते हैं, पर अब एकल परिवार का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अक्सर बड़ों का सपोर्ट न होना भी तलाक का कारण बन जाता है। साथ ही आज की महिलाए अपने वैवाहिक जीवन में परिवार के अन्य सदस्यों का हस्तक्षेप पसंद नहीं करती हैं। पश्चिम में भले ही ऐसा न हो, लेकिन जब पुरुष अपनी मां से ज्यादा जुड़ जाता है तो यह भी पति-पत्नी के रिश्तों में दरार पैदा कर देता है।

5. शादी से दिल ऊब जाना
उचाट के कारण भी कई बार महिलाएं अपने पति से तलाक ले लेती हैं। वह अपने रूटीन वैवाहिक जीवन से थक चुकी होती है और उन्हें कुछ ‘नया' चाहिए होता है।

6. यौन असंगति
सेक्सुअल इंकांपिटबिलिटी भी एक कारण है, जिससे महिलाएं अपने पति से तलाक लेती हैं।

7. पति के साथ मार पीट
पत्नी के साथ मारपीट भी तलाक की एक वजह होती है। बात चाहे पूरब की हो या पश्चिम की, अक्सर शराब पी कर पति अपनी पत्नी को पीटता है। हालांकि हमारे यहां इस स्थिति में अनपढ़ महिलाएं भले ही पति के साथ रहने का फैला करे, पर पढ़ी लिखी महिलाएं तलाक का रास्ता चुनती हैं।



Click it and Unblock the Notifications