Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
तलाक को टालने के उपाय
तलाक और उसके बाद होने वाले दर्द को टालने के कई उपाय हैं। अगर आपकी शादी में कुछ समस्यायें चल भी रही हों तो अपनी शादी को बचाये रखने के लिये उन समस्याओं का समाधान ढूढ़ना महत्वपूर्ण हो जाता है। ज्यादातर शादी-शुदा जोड़ों के जीवन में कभी न कभी बुरा दौर जरूर आता है। लेकिन जो जोड़े अपने सम्बन्ध को बनाये ऱखने के लिये अथक प्रयास करते हैं वे और भी मजबूत बन कर उभरते हैं।
शादी के सम्बन्ध में किसी परामर्शदाता अथवा भरोसेमन्द पारिवारिक सदस्य को बीच-बचाव में शामिल करना जैसे तलाक को टालने के कुछ अन्य उपाय हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं। यदि बच्चे भी इस झंझट में शामिल हों तो शादी सम्बन्धी सभी समस्याओं को सुलझाना और भी आवश्यक हो जाता है। तलाक टालने और सम्बन्ध टूटने से बचाने के लिये कुछ प्रभावी उपाय निम्नलिखित हैं-

रिश्ते को चोट पहुंचाने वाले कारणों को पहचाने
आपके लिये सम्बन्ध विच्छेद के मूल कारण को पहचानना या उस बात को जानना आवश्यक है जिससे आप दोनों में अक्सर लड़ाई होती है। चाहे कितनी ही छोटी समस्या क्यों न हो, इससे पहले कि परिस्थितियाँ नियन्त्रण से बाहर हो जायें उन्हें शुरुआती दौर में निपटा लेने में ही समझदारी है। ज्यादातर लोग अपनी जीवनशैली में बदलाव से ही शादी में हो रही समस्या को निपटा सकते हैं।

अपने शादीशुदा जीवन को समय दें
अगर आप 40 या 50 साल से शादी-शुदा जोड़ो से उनके इस लम्बे सम्बन्ध का राज़ जानना चाहेंगें तो सम्भवतः वे यही कहेंगें कि उन्होंने एक दूसरे को वक्त दिया। अगर आप समय देगें तो आपकी शादी कामयाब होगी। अन्यथा आपकी शादी शुरू होने से पहले ही टूट जायेगी। अपने जीवनसाथी के साथ विशेष समय बिताने से आपकी शादी-शुदा जीवन पर अनोखे प्रभाव देखने को मिलेंगें और आपके सम्बन्ध में नया जोश आ जायेगा।

अस्वस्थ परम्पराओं को दूर करें
अपनी शादी में अस्वस्थ परम्पराओं को पहचानें। क्या आप अपने जीवनसाथी से लम्बे समय के लिये दूर रहते हैं? क्या आप अपनी पत्नी को नज़रअंदाज करके अपने मित्रों पर ज्यादा ध्यान देते हैं? आपके सम्बन्ध में जाने-अनजाने कई अस्वस्थ परम्परायें धीरे-धीरे प्रवेश कर जाती हैं। इन अस्वस्थ परम्पराओं को दूर करके तथा अपने सम्बन्ध पर ध्यान देकर आप अपनी शादी को समाप्त होने से बचा सकते हैं।

अपने जीवन में प्यार का जोश भरें
अपनी शादी को पटरी पर रखने के लिये आपके लिये प्यार का नया जोश लाना आवश्यक है। आप जब पहले प्रेमी युगल की तरह घूमने फिरने जाते थे तो उन बातों को याद करने की कोशिश करें जो एक दूसरे को अच्छी लगती थीं। क्या वह आपका सुन्दर पहनावा था या फिर केवल अपने साथी के साथ आपकी नजदीकियाँ? अपने साथी को इशारों-इशारों में केवल यह बताने मात्र से ही, कि आप उससे कितना प्यार करते हैं, शादी में आ रहे तनाव को कम किया जा सकता है।

अपनी गलतियों को स्वीकारें
यह तथ्य समझने की जरूरत है कि कोई भी परिपूर्ण नहीं होता। हर समय मीन-मेख निकालने के बजाय यह समझने की आवश्यकता है कि आपसे भी गलतियाँ होती रहती हैं। इसलिये दूसरों की गलतियाँ ढूँढने से बेहतर है कि अपनी गलतियों को सुधारकर बेहतर इन्सान बनें।

पुराने घावों को भरने की कोशिश करें
अपने साथी को उसके द्वारा की गई गलतियों के लिये दिल से माफ़ करें और शादी को बनाये रखने के लिये पुराने घावों को भरने की कोशिश करें। लेकिन यह एक महत्वपूर्ण है कि आप अपने जीवनसाथी को वास्तव में माफ करें और केवल माफ करने का नाटक न करें।



Click it and Unblock the Notifications
