Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
पुरूषों के धोखा देने के 8 प्रमुख कारण
पुरूष, अपनी पत्नी को अब उतना समय या प्यार नहीं दे पाता है जितना उसे देना चाहिए। दरअसल यह मामला, समय की कमी की नहीं बल्कि उसके व्यवहार का है। उन्हे लगता है कि वो चाहे जो भी करे, वह कभी पकड़े नहीं जाएंगे।
पुरूष धोखा क्यों देते है डॉ. कमल खुराना, रिलेशिनशिप काउंसलर, ने पुरूष बेवफाई पर की गई रिसर्च में पत्नी के नजरिए से कुछ बातों को बताया है। उनमें से कुछ निष्कर्ष यहां दिए गए है :

1) शादी में दिक्कत सबसे पहला कारण है
जब घर में पति - पत्नी के बीच आएं दिन झगड़ा होता है तो घर में एक माहौल बन जाता है जिसमें पुरूष, दुखी और परेशान हो जाता है। इस तरह के परिदृश्य में, या तो पुरूष लड़ाई करता है या फिर वह पलायन कर जाता है। जब उसका अफेयर कहीं और हो जाता है तो वह शादी में आने वाली उलझनों से थोड़ी देर के लिए फ्री हो जाता है और उस दूसरी लड़की या स्त्री के साथ सहज महसूस करता है। यह बात दर्शाती है कि कोई भी दिक्कत जीवन पर ज्यादा समय तक प्रभाव नहीं ड़ालती है और सामान्तर समर्थन मिलने के बाद जिन्दगी फिर से पुराने रूटीन पर आ जाती है।

2) बोरियत दूर करने के लिए
कुछ पुरूष, अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या से ऊब जाते है और कुछ नया चाहते है। ऐसे पुरूष, अपने रिश्ते में नए रंग भरने के लिए एक आसान रास्ता निकालते है व किसी और के साथ अफेयर चला लेते है। उन्हे लगता है इससे उनकी जिन्दगी में स्पॉर्क आ जाता है। इससे उन्हे कुछ समय के लिए संतुष्टि मिल जाती है और शादी में आने वाली उलझनों को दूर करने का तरीका भी मिल जाता है। एक्ट्रा - मैरिटल अफेयर, उन्हे एक तैयार और ताजा अनुभव प्रदान करता है जिसके लिए वह खतरा उठाने को तैयार हो जाते है।

3) पुरूषों को सेक्स एक्सपेरीमेंट करने में मज़ा आता है :
शादी में सेक्स, हमेशा एक अभिन्न अंग रहा है। हालांकि, कई पुरूष, काफी लम्बे समय तक सिर्फ अपनी पत्नी के साथ ही सेक्स रिलेशन में बंधना पसंद करते है, जबकि कई पुरूष इस मामले में प्रयोग करने से नहीं कतराते और किसी दूसरे के साथ रिश्ते बनाने के लिए तैयार हो जाते है। ऐसे पुरूष, कई अन्य महिलाओं के साथ, कई बार सेक्स करना पसंद करते है और दो से अधिक एक्ट्रा - मैरिटल अफेयर चलाने से भी नहीं कतराते है। ऐसा करने से उन्हे खुद को दूसरों की अपेक्षा अधिक यौन शक्तिशाली महसूस होता है।

4) धोखा देने वाले पुरूष, स्वंय को भावनात्मक रूप से असंतुष्ट महसूस करते है :
जब बीबियां, अपने परिवार की देखरेख, बच्चों, सास - ससुर आदि की सेवा में, अपनी नौकरी में ज्यादा व्यस्त हो जाती है तो पुरूष, खुद को भावनात्मक रूप से अकेला महसूस करते है।

5) धोखा देने वाले पुरूष, ईएमआर का इतिहास रखते है :
कुछ पुरूष, बचपन में अपने मां - बाप को एक - दूसरे को धोखा देते देखते है। और उन्हे लगता है कि यह काफी आसान है जबकि वह भली - भांति जानते है कि वास्तव में यह गलत है। हम सभी अपने मां - बाप से सीखते है इसलिए जोखिम लेना अच्छा लगता है। धोखा देने के बारे में ख्याल, भाई - बहन, पड़ोसियों, साथियों से भी आता है जो पहले यह कर चुके हो। कभी - कभार टीनएजर और युवाओं के कई लोगों के साथ रिलेशन होते है, इनमें से कई लोग तो अपनी एक्स - गर्लफ्रैंड के साथ ही फिर से रिश्ते में बंध जाते है। वे भली - भांति जानते है कि उनका दिमाग क्या सोचता है और वह क्या कर रहे है। इसलिए, कई महिलाएं भी जानबूझकर और अनजाने में ऐसे पुरूषों के साथ रिश्ते में बंध जाती हैं।

6) धोखा देने वाली पत्नी को धोखा देने के लिए
जो पुरूष धोखा देते है उनमें से कई सिर्फ अपनी पत्नी को सबक सिखाने या बदला लेने की भावना से अफेयर चलाते है। यहां तक कि जब कई महिलाएं स्वीकार लेती है कि वह एक्ट्रा - मैरिटल अफेयर में है फिर भी वह पुरूष अपी इस चाल को खेलता रहता है। ऐसा अक्सर वह पुरूष करते है जो अपनी पत्नी को माफ नहीं करना चाहते है।

7) धोखा देने वाले पुरूष सोचते है कि शायद यह तलाक का कारण बन जाएं :
कुछ पुरूष व्यभिचारी होते है और इसे तलाक प्राप्त करने का एक हथियार बना लेते है। कानून भी, पत्नी के हक में पति का किसी और से सम्बंध होने पर उसे तलाक देने के लिए सहमति प्रदान करता है। ऐसा करने से पत्नी नॉन - रिसीप्ट मूड में रहती है और उसे सारा टाइम हताशा रहती है। यह प्रतिशत कम है लेकिन हां कई लोग इसका इस्तेमाल करते है।

8) धोखा देने वालों पुरूषों को खुद की जरूरत महसूस करवाना पसंद है :
कई बार जब किसी पुरूष को अचानक से किसी का ध्यान मिलने लगता है जो उसे शादी के कई सालों में किसी से नहीं मिलता, तो खुद को भूल जाते है और पूरी तरीके से उसमें डूब जाते हे, फिर चाहें वा गलत हो या सही। ऐसे रिश्तों में उन्हे गर्माहट महसूस होती है।



Click it and Unblock the Notifications