Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
शादी शुदा होने के बाद भी क्या डेटिंग करना सही है?
जब कोई इंसान शादी शुदा होता है तो नियम के हिसाब से उसे किसी दूसरे पुरुष या स्त्री कि ओर गलत निगाह से नहीं देखना चाहिये। कहने का मतलब साफ है कि यदि आप कि शादी हो चुकी है पति ही आपका परमेश्वर है और आप उसे धोखा नहीं दे सकती। लेकिन आज कल कि दुनिया में ऐसा होता कहां है? आज कल तो लोग घर में भी और बाहर भी प्यार के गीत गाते फिरते रहते हैं। लेकिन उनकी भी क्या गलती, अगर वे घर में उतना प्यार नहीं पा रहे हैं तो उन्हें बाहर कि ओर रूख करना ही पडे़गा मतलब। तो अगर आप पराए मर्द के साथ डेटिंग कर रही हैं तो ये रिश्ता दुनिया की नज़र में एक्सट्रा मेरिटल अफेयर है।
ऐसे कई लोग हैं जो शादी शुदा महिलाओं और पुरुषों के साथ डेट करते हैं। उनके लिये ये बात बहुत ही निजी है और कुछ हद तक सही भी है। क्या किसी शादी शुदा इंसान के साथ डेटिंग करना पूरी तरह से सही है? वास्तव में, इसका उत्तर हां में है। आप किसी भी शादी शुदा स्त्री-पुरुष के साथ डेट कर सकते हैं तब तक जब तक कि आपका रिश्ता पवित्र हो और आप उस रिश्ते को किसी मुकाम तक पहुंचाना चाहते हों।
यहां पर कुछ स्थितियां दी हुई हैं, जिसके तहत शादी के बाद भी डेटिंग करना बिल्कुल उचित है।

1. कई कपल्स शादी शुदा होने के बाद भी एक दूसरे के साथ रहना पसंद नहीं करते। उन्होनें कानूनी तौर पर डिवार्स तो नहीं लिया होता है मगर खुद ही अलग-अलग रहने का निर्णय ले लेते हैं। तो अगर पति-पत्नी अलग एक साथ रहते हुए भी एक दूसरे के करीब नहीं हैं, तो इस स्थति में वे बाहर डेट कर सकते हैं।
2. ओपन मैरिज में भी कपल्स शादी शुदा होने के बावजूद दूसरे के साथ डेटिंग कर सकते हैं। ऐसा करने पर किसी भी प्रकार का अपराध नहीं होता और न ही एक दूसरे को सफाई पेश करनी पड़ती है। वैसे भारत में ऐसा कम ही होता है।
3. अगर आपको पता चल जाता है कि आपका पार्टनर आपके साथ धोकेबाजी कर रहा है, तो भी आप उसे छोड़ कर दूसरे के साथ डेटिंग कर सकती हैं। यदि वह घर के बाहर जा कर दूसरी स्त्री के साथ मजे कर रहा हो तो आप को घर में बैठ कर आंसू बहाने की जरुरत नहीं, आप भी अपना बदला खुद ले सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
