Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आखिर किस कारण से बन जाती है शादी उदासीन
शादी में उदासीनता या शादी के बोरिंग हो जाने से शादी कभी-कभी टूट भी जाती है। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का कहना है कि शादी में उदासीनता किस वजह से आती है, हमें पहले उसका पता लगाना चाहिये और बाद में उसे सक्रिय कदमों से सुधार लेना चाहिये। अगर कपल्स अपनी शादी को डिवोर्स तक नहीं पहुंचाना चाहते हैं तो उन्हें कुछ छोटे-छोटे कदम बढाने होगें जिससे उनकी शादी में फिर से वही पुरानी चमक आ जाए। कई कपल्स जान ही नहीं पाते हैं कि उनकी मैरिज लाइफ बिल्कुल बोरिंग हो चुकी है जब तक कि उनके घर में लड़ाई-झगड़े न शुरु हो जाएं। इसलिये कभी भी आंख बंद कर के रिश्तों को नहीं निभाना चाहिये क्योंकि इससे रिश्तों कि मौत हो जाती है।
अगर आपके शादी-शुदा जिंदगी में भी बोरियत या उदासीनता आ गई है, तो आपका काम है उसे जल्द से जल्द पहचान लेना और पहचान कर ठीक कर लेना। आइये जानते हैं क्या है वह कारण जो हमारी शादी को उदासीन बना देती है।

आखिर किस कारण से बन जाती है शादी उदासीन
1. एटीट्यूड प्रॉब्लम - कुछ लोग दूसरी की भावनाओ कि बिल्कुल भी केयर नहीं करते। वे हमेशा अपनी ही दुनिया में डूबे रहते हैं और जब किसी बहुत पड़ी मदद कि जरुरत पड़ती है तभी अपनी पार्टनर को याद करते हैं। केयर न करना और भावनाओं को न समझना शादी शुदा जिंदगी में बहुत बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है।
2. खुद से घिरे रहना - अगर आप केवल खुद से और खुद के काम से घिरे रहेगें तो आपके पास बहुत कम समय होगा अपनी पार्टनर कि समस्याओं का ख्याल रखने के लिये । इस वजह से उसे लगेगा कि आप उसको नजरअंदाज कर रहे हैं। इस कारण से घर में असंतोष, अफेयर, क्रोध, तनाव, झगड़े, टकराव, और डिप्रेशन पैदा होगा।
3. काम में बिजी रहना - यदि आप हर वक्त केवल ऑफिस के काम से घिरे रहेंगे तो कुछ दिनों के बाद आपकी बीवी को ऐसा लगने लगेगा कि आप के पास उसके लिये टाइम नहीं है। उसे लगेगा कि अब आप उससे उतना प्यार नहीं करते , इसलिये दिनभर ऑफिस का बहाना बना कर वहीं पर बिजी रहते हैं।
4. ख्याल न करना - यदि आप अपनी पाटर्नर का ख्याल नहीं करते और दिनभर में उसका हाल-चाल नहीं पूछते है, कि वह कहां है या क्या उसने खाया है या नहीं तो, शादी में उदासीनता पैदा हो जाती है। यह बहुत जरुरी है कि आप दिनभर में दो बार अपनी पाटर्नर से फोन पर या चैट पर बात कर लें।
5. बात न सुनना - एक दिन शादी में तब खराबी आ जाती है जब आप ठान लेते हैं कि अब आप अपनी पार्टनर कि बातों को और नहीं सुन सकते। जब आपका मन उससे बिल्कुल भी बात करने का नहीं होता, तब समझ लीजिये कि आपकी शादी में कहीं कुछ गड़बड़ी आ रही है।



Click it and Unblock the Notifications
