Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हनीमून पर जा रहे हैं तो उसके लिये 10 सुझाव
हनीमून एक नवविवाहित जोड़े के लिए एक खास यात्रा है। यह शादी की भाग-दौड़ में हुए तनाव से निजात पाने के साथ-साथ, एक दूसरे को जानने का एक सहज तरीका है। हनीमून पर एक दूसरे के साथ एकांत में बिताया कुछ समय, एक दूसरे को समझने में काफी मदद करता है। लेकिन, हनीमून पर जाने से पहले इसकी योजना बनाना और किसी के साथ विचार विमर्श करना बहुत जरुरी है, तथा पसंदीदा स्थान का चयन और यात्रा की सारी व्यवस्थाएं शादी से पहले पूरी कर लेनी चाहिए।
यदि आप हनीमून मनाने जा रहे है तो हनीमून पर जाने से पहले दोनों पार्टनरों को आपसी सलाह-मशविरा करना जरूरी है। ताकि आप ऎसी जगह पर हनीमून मनाने जा सकें जहां आप दोनों खुश हो। अतः, अपना हनीमून प्लैन करने से पहले नीचे दी गई कुछ बातों को अवश्य ध्यान में रखें।

1. शादी के कुछ दिन पहले हनीमून की सारी तैयारियां कर लें
अंत में बुकिंग और अन्य परेशानियों से बचने के लिए, अच्छा होगा कि आप हनीमून की सारी तैयारियां शादी के कुछ दिन पहले पूरी कर लें। हनीमून एक नवविवाहित जोड़े के लिए एक खास यात्रा है, इसलिए परिजनों को इसकी सारी प्लैनिंग नवविवाहित जोड़े पर छोड़ देनी चाहिए। साथ ही, अपने हनीमून की तैयारियों के दौरान, अपने साथी की पसंद-नापसंद को भी जरुर ध्यान में रखें।

2. अपने बजट में प्लैन करें
इसे पहले कि आप जरुरत से ज्यादा खर्च कर दें अपना बजट निर्धारित करें। किसी भी पर्यटन पैकेज का चयन करने से पहले अन्य पैकेजों पर भी जरुर ध्यान दें। विभिन्न होटलों और टूर ऑपरेटरों की समीक्षाओं के बारे में इंटरनेट पर ढ़ूढ़े। अन्य स्थानों के बारे में जानने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करें और अपने हनीमून को खास बनाएं।

3. मौसम
अगर आप अपना सारा समय बन्द कमरे में नहीं बिताना चाहते, तो अपने पसंदीदा स्थान पर जाने से पहले वहां की आबोहवा के बारे में जरुर पता कर लें। साल के जिस महीने में आप अपना हनीमून प्लैन करने के बारे में सोच रहें हैं, गूगल द्वारा उस स्थान के मौसम के बारे में जरुर पता कर लें।

4. यात्रा के दस्तावेज
जब तक आप इस बात को सुनिश्चित ना कर ले कि हनीमून जाने से पहले आपकी होने वाली पत्नी का नाम पासपोर्ट पर बदल जाएगा, उनके विवाहित नाम से टिकट ना बुक करें (अगर शादी के बाद वह अपना नाम बदलना चाहती है)। टिकट उनके मायके के नाम पर ही बुक करें। अपने पासपोर्ट की समाप्ति तिथि भी जरुर देख लें। हनीमून पर जाने के दो हफ़्ते पहले आपने सारे दस्तावेज जैसे वीजा और पहचान पत्र को एक बार ठीक से देख लें।

5. अपने पास कुछ नकद रुपये भी जरुर रखें
वैसे तो आज कल क्रेड़िट कार्ड़ और चेक हर जगह स्वीकार किए जाते हैं। लेकिन कुछ छोटी-मोटी स्थानीय जगाहों पर आपको नकद भुगतान भी करना पड़ सकता है। इसलिए अच्छा होगा कि आप अपने साथ कुछ नकद या वहां की स्थानीय मुद्रा जरुर ले जाएं।

6. मेड़िकल किट
हनीमून पर जाते समय अपनी मेड़िकल किट में बैन्ड़िज, एंटीसेप्टिक मलहम और दर्द निवारक औषधियां याद से रख लें। अगर आप या आपका पार्टनर किसी अन्य दवाई का सेवन करते हैं तो उसे भी अपनी मेड़िकल किट में रख लें।

7. कैमरा
उनके साथ बिताए पलों को यादगार बनाने के लिए अपने साथ एक अच्छा सा कैमरा ले जाना ना भूलें। हनीमून एक ऐसी यात्रा है जो आप दोनों को हमेशा याद रहेगी, और ये तस्वीरें उन यादों को और खूबसूरत बना देंगी।

8. कपड़े
अपने साथ जगह के हिसाब से कपड़े ले कर जाइये। अगर आप बीच पर जा रही हैं तो वहां साड़ी न ले जाएं। और अगर आप एक पति हैं और अपनी बीवी के लिये सरप्राइज तैयार कर रहे हैं तो उन्हें एक हिंट दे दीजिये कि आप दोनों किस जगह पर जा रहे हैं नहीं तो आप ही मूड खराब हो जाएगा।

9. अधोवस्त्र
अगर आप अपने पति को लुभाना चाहती हैं तो अपने साथ कामुक अधोवस्त्र अवश्य ले जाएं। ये आप दोनों के बीच की दूरी को मिटाने में मदद करेंगे। एक दूसरे के साथ एकांत में बिताया कुछ समय आपको शारीरिक और भावनात्मक रुप से एक दूसरे के साथ बांध देगा।

10. कुछ नया प्लैन करें
जो नवविवाहित जोड़ा अपने हनीमून पर कुछ अलग करना चाहता है, यह उनके लिए एक अच्छा विकल्प है। अपने हनीमून को खास बनाने के लिए अपने टूर ऑपरेटर से संपर्क करें या इंटरनेट पर इन चीज़ों के बारे में खोजें। किसी द्वीप पर एकांत में बिताया कुछ समय या किसी शांत झील पर तम्बू में बिताई एक रात, आपकी प्रिये को आपके रोमानी स्वभाव के बारे में ज्ञात कराएगी।



Click it and Unblock the Notifications
