Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी में आने वाली दिक्कतों की चेतावनी
हम सभी एक हसंती - खेलती, शादी - शुदा जीवन के सपने देखते है और ऐसे जोड़ों को हमेशा प्यार भरी निगाहों से देखते है। लेकिन जब शादी में कभी कोई दिक्कत आती है तो बहुत बुरा लगता है। लेकिन ऐसा होने से पहले ही आपको जान लेना चाहिए कि क्या हो रहा है, कुछ चेंजस है या नहीं। कुछ बेकार सी बातें, गंभीर हो जाती है और रिश्ते टूट जाते है। यह बहुत अप्रत्याशित तरीके से होता है और हमें पता भी नहीं चल पाता है। शादी में आने वाली दिक्कतों के बारे में कुछ - कुछ बातें पहले से ही दिखने लगती है लेकिन उनको इग्नोर करना ही दिक्कत में डाल देता है। जब आपके साथ कुछ गलत हो जाता है तब याद आता है कि आपने किन - किन बातों पर ध्यान नहीं दिया।
शादी का सबसे दुखद अंत तलाक होता है। तलाक लेने से किसी की भी भावनाएं आहत हो जाती है और कोई भी अपनी शादी - शुदा जिंदगी में ऐसा करना नहीं चाहेगा। शादी में आने वाली दिक्कतों की 9 चेतावनियां निम्म प्रकार है, अगर आप इन्हे ध्यान में रखें तो शादी को टूटने से बचा सकते है।

1 - पास्ट को खोजना
पास्ट को खोजना, मुंह से गालियां देना और सास - श्वसुर को गलत बोलना, पति और पत्नी दोनों के लिए दिक्कत पैदा करता है।

2 - हर समय लड़ने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढना
इससे आप दोनों को ही बचना चाहिए। घर वापस आने का मन न होना आदि भी ऐसी समस्या की शुरूआत होती है। यहां तक कि एक छोटी सी शुरूआत भी एक कड़वी लड़ाई में बदल जाती है। आपको ऐसा लगने लगता है कि इसका कोई समाधान नहीं है और आप इसे यूं ही छोड़ देते है।

3 - किसी भी बात पर ज्वाइंट डिसीजन न लेना
बातों में हेल्दी बहस न होना। किसी भी बात में आपस में हंसी - मजाक न होना आदि रिश्ते में कडवाहट पैदा करते है। इस तरीके से आप अपने पति या पत्नी का विश्वास खो देते है।

4 - जलन करना
हेल्दी कॉम्पटीशन न होना। हमेशा बहस करना, तर्क - वितर्क करते रहना। दूसरे की कमी को पकड़ने की कोशिश करना। इस तरीके से आप अपने पार्टनर को कभी भी विश्वास में नहीं ले पाते है।

5 - एक दूसरे के करीब महसूस न करना
उसके जाने के बाद, या उसके सामने न रहने पर उसके बारे में कभी न सोचना भी रिश्ते में प्यार की कमी और अपनेपन को दर्शाता है। आपको अपने ही पार्टनर के साथ जब बाहरीपन लगे तो समझ जाएं कि कुछ गड़बड़ है। आप उसे परिवार का सदस्य न मान पा रहे हो, तब भी रिश्ते में दिक्कत आ जाती है। पति या पत्नी के लिए हमारा परिवार न रहकर मेरा परिवार वाली भावना हमेशा खतरनाक होती है।

6 - आप दोनों में से कोई एक धोखा देता हो
पति या पत्नी में से किसी एक का एक्ट्रा - मैरिटल अफेयर होना भी शादी में दरार पैदा कर सकता है। यह एक अक्षम्य गलती है जिससे परिवार बिखर जाता है।

7 - सेक्स की इच्छा न होना
आप दोनों में से किसी को भी एक - दूसरे के साथ सेक्स की इच्छा न होना भी रिश्ते में आने वाली दूरी को दर्शाता है। सेक्स भी रिश्ते को सम्हालने में अह्म भूमिका निभाता है।

8 - छोटी छोटी बात पर लड़ना
किसी भी बात को क्लीयर न करना, आपस में छोटी - छोटी बात पर लड़ना। हमेशा बहस करने पर उतारू रहना। गुस्सा जाहिर करना और चिल्लाना आदि भी आपके लिए संकेत है कि आपकी शादी खतरे में है।

9 - आपस में कम बातचीत होना
प्यारे - प्यारे नोट और सुंदर फूलों को एक - दूसरे को न देना। मेल न करना और मैसेज न करना, भी आपके प्यार की इंटेनसिटी को कम कर देता है। आप संभल जांए कि आपकी शादी खतरे में है।



Click it and Unblock the Notifications
