Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जब बजट में करना हो अपनी मैडम को खुश...
हर समय रूखा - सूखा प्यार आपके रिश्ते को बोझिल बना सकता है। चिकनी - चुपड़ी बातों से हमेशा बीबी का दिल जीतना मुश्किल होता है। बीबी को खुश करना है तो जेब ढ़ीली करना जरूरी है आखिरकार वो आपके घर और दिल दोनों की मालकिन है, आपके घर को सजाती है, आपके बच्चों को पालती है और आपकी अनुपस्थिति में सारे काम निपटाती है। ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि आप डायमंड का हार लाकर उनका दिल जीत ले या किसी मंहगी कार को उनके लिए खरीद कर ले आएं। छोटे - छोटे कामों से भी आप उन्हे खुश कर सकते है। आपका प्यार और उनके प्रति जुनून, उन्हे आपका दीवाना बना देता है।
कोई भी मंहगा सामान उन्हे खुश जरूर कर सकता है लेकिन इससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है और बाद में दिक्कत आप दोनों को ही उठानी पड़ेगी। इसलिए कुछ ऐसा करिए जिससे आपके बजट पर भी असर न पड़े और आप दोनों को अच्छा लगे। आप उनके लिए कुछ खाने का खरीद सकते है, काजू कतली या कोई ऐसी मिठाई जो उन्हे पसंद हो, वह खरीद कर ला सकते है। पानी के बताशे की ट्रीट दे सकते है या फिर किसी थियेटर शो को देखने जा सकते है।
वूमन डे पर उन्हे उनकी जरूरत का सामान दे सकते है या उनके बर्थडे पर कोई कपड़ा दे सकते है। अगर आप अपनी वाइफ को लेकर क्रेजी है तो अपनी सैलरी का एक छोटा हिस्सा उनके लिए बचाकर रखें ताकि उन्हे हर महीने ऐसे छोटे - छोटे सरप्राइज देकर खुश कर दें। जानिए किन सामान को आप बजट के अंदर खरीद सकते है और अपनी मैडम को खुश कर सकते है :

1) फूल :
हर तरह से फूलों से भरा गुलदस्ता किसी का भी मन भी खुश कर सकता है। अपनी वाइफ के लिए उनकी पसंद के फूलों का बुके बनवाकर ले जाएं और गिफ्ट करें, अगर चाहें तो उस पर कोई प्यार भरा मैसेज भी लिख दें। ये सबसे सस्ता और अच्छा गिफ्ट होता है जो आप कभी भी, कहीं भी दे सकते है। कोई जरूरी नहीं कि आप बुके ही बनवाएं, फूल की एक स्टिक से भी काम चलाया जा सकता है, बस उसे देने का तरीका प्यार भरा हो।

2) कार्ड्स :
एक प्यारा सा कार्ड्स, जिस पर आपने उनके लिए कोई प्यार भरा मैसज लिखा हो, उसे उन्हे दें। महिलाएं काफी इमोशनल होती है ऐसे में उन्हे इस तरह के प्यार भरे गिफ्ट खुश कर देते है। पर ध्यान रहें, कॉपी पेस्ट वाले मैसज न लिखें, वरना आपकी शामत आ जाएगी। कार्ड्स को उनके बर्थडे के अलावा भी कई बार दिया जा सकता है। आपको जब भी उन पर प्यार आएं तो उन्हे कार्ड्स पर वो सारी फीलिंग्स लिखकर दे दें।

3) चॉकलेट्स :
चॉकलेट का डिब्बा अगर आप बीबी के सामने अचानक से लाकर रख दें तो वह पक्का खुश हो जाएगी। हर महिला या लड़की को चॉकलेट बहुत पसंद होती है और उससे ज्यादा उन्हे उसकी पैकिंग पसंद होती है ऐसे में जब भी चॉकलेट खरीदें तो अच्छी पैकिंग वाली लें। चॉकलेट खरीदने में आपके 200 से ज्यादा रूपए खर्च नहीं होगे और दिल के आकार की नट्स वाली चॉकलेट लें तो अच्छा रहेगा।

4) मूवी :
अगर उनकी पसंद के किसी हीरो की मूवी, हाल ही में रिलीज हुई हो, तो उन्हे वह मूवी दिखाने जरूर ले जाएं। आप दोनो नाइट शो देखने जाएं तो रोमेंटिक फील आएगा। मूवी के दौरान मजे से हसें, खिलखिलाएं और उन्हे खुश रखें।

5) अंडरगारमेंट्स :
किसी लिंग्री की शॉप पर जाना आपके लिए थोड़ा शर्म से भरा हो सकता है लेकिन सच मानिए उनके लिए उनकी पसंद के रंग की लिंग्री खरीद कर गिफ्ट करना रोमांचक होता है। महिलाओं को अपने पति के द्वारा उनके लिए खरीदा हुआ हर सामान बहुमूल्य होता है, ऐसे में जब उनके लिए स्पेशली कुछ खरीदा गया हो, तो वह जरूर खुश हो जाएगी।

6) उनके मायके ले जाना :
कई लोगों को अपनी बीबी के मायके जाना पसंद नहीं होता है। उनका ईगो हर्ट होता है या वो जाना नहीं चाहते है। लेकिन आप उनके लिए ऐसा कतई न करें। उन्हे जब भी अपने पैरेंटस से मिलने का मन हो, अपने साथ ले जाएं, सभी से बातचीत करें और उन्हे एहसास दिलाएं कि आप उनके परिवार को भी अपने परिवार की तरह प्यार देते है।

7) खाना बनाना :
आपको खाना बनाना पसंद नहीं है लेकिन उनकी खुशी के लिए या उन्हे खुश करने के लिए महीने में एक बार ये काम कर ही लें। आपको ये सीक्रेट ये पता होना चाहिए कि बीबियों को अपने पति के हाथ से बना खाना बहुत अच्छा लगता है और वह मन ही मन खुश होती रहती है। उनके पास आपकी तारीफ करने के लिए एक और प्वाइंट बढ़ जाता है।

8) सरप्राइज :
महिलाओं को सरप्राइज बहुत पसंद आते है। आप उन्हे कोई भी ऐसा सरप्राइज दें जो बजट के अंदर हो। जैसे - छत पर कैंडिल लाइट डिनर करें, अपने कमरे को थीम से सजाएं, उनके लिए कोई फोटोकोलार्ज बनाएं। ये सब देखकर वह पक्का खुश हो जाएगी और आपके गले से लिपट जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
